मेरी माँ दरवाजा ख़ोल
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल, तेरे माँ लाडले आऐ हैं ll
माँ तेरे, खज़ाने से* ll
कुछ मांगने आऐ हैं,
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल, तेरे माँ लाडले आऐ हैं ll
कहदो माँ भैरों बाबा से, हमको वो ना रोके ll
*सिंह वाहिनी शेर से कहदो, भक्तों को ना टोके ll
नौकर बन माँ, तेरा आंगना* ll
बुहारने आऐ हैं,
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल............
आज ना जाएंगे मईया, हम तेरे दर से ख़ाली ll
*तूँ मईया तो हम भी तेरे, लाल हैं शेरोंवाली ll
तेरे लाल माँ, तेरी ममता* ll
पाने आऐ हैं,
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल............
तेरे होते हुए ओ मईया, और किधर क्यों जाऐं ll
*माँ के सिवा ना बेटों पे, कोई ममता बरसाए ll
आज सवाली, दर्शन तेरे* ll
पाने आऐ हैं,
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल............
द्वार दया का ख़ोलो अब तो, हे अम्बे महाँरानी ll
*आंचल की छाया दे कर, कल्याण करो कल्याणी ll
हम आरती, माँ तेरी* ll
उतारने आऐ हैं,
मेरी माँ दरवाजा ख़ोल............
श्रेणी : दुर्गा भजन