Jhuman Nachan Ke Din Aaye | mata rani ka bhajan | navratri special

झुमन नाचन के दिन आए हम सब



झुमन नाचन के दिन आए,
हम सब है मंगल ये गाए,
नौरातों के दिन देखो ये,
वापस आए रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे,
घर में तेरी मैया हम सब,
ज्योत जलाएं रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे ।।

कष्टों की घडी है आई,
थामो आके माँ ये कलाई,
माँ बेटे का रिश्ता निभा दो,
यूँ ना मुझको तुम भुला दो,
दया की तुम हो मैया मूरत,
आके दिखा दो अपनी सूरत,
तेरा दर्शन पा के मेरा,
मन हर्षाए रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे ।।

बच्चे जैसे है माँ तेरे,
अपने आँचल में हमें लेले,
माँ के जैसा नहीं है कोई,
किस्मत मेरी क्यों माँ सोइ,
आ के मैया मुझे सम्भालों,
यूँ ना दर से अपने टालो,
कइया मन में मेरा क्यों,
इतना घबराए रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे ।।

सुनले मेरी विनती माँ,
छुपके बैठी तू कहाँ,
' राखी ' के घर की कुलदेवी,
पलभर भी ना कर अब देरी,
चरणों में तेरे चारो धाम,
रखना मैया मेरा मान,
चरणों की रज पाकर मैया,
नाचू गाऊं रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे ।।

झुमन नाचन के दिन आए,
हम सब है मंगल ये गाए,
नौरातों के दिन देखो ये,
वापस आए रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे,
घर में तेरी मैया हम सब,
ज्योत जलाएं रे,
सिंह सवार हो आजा मैया,
बेटा बुलाए रे ।।



श्रेणी : दुर्गा भजन


🌸🌼 झुमन नाचन के दिन आए 🌼🌸Jhuman Nachan Ke Din🌸// माता रानी का भजन // Mata Rani Ka Bhajan //

इस भजन में नवरात्रि के आगमन की खुशी और माँ दुर्गा के स्वागत का उल्लासपूर्ण वर्णन किया गया है। भक्त कहता है कि माँ के आने के दिन फिर लौट आए हैं, इसलिए सभी मिलकर मंगल गीत गाएँ, घर में ज्योत जलाएँ और माँ को अपने दरबार में बुलाएँ। सिंह पर सवार माँ भवानी से भक्त का रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनापन लिए हुए है। वह माँ से प्रार्थना करता है कि वे उसके दुखों में उसका हाथ थामें और अपने दर्शन देकर उसके मन को आनंद से भर दें।

भजन का आध्यात्मिक संदेश है कि माँ को केवल शक्ति के रूप में ही नहीं, बल्कि एक स्नेहमयी माता के रूप में भी अनुभव किया जाता है, जिनकी शरण में भक्त अपने मन की चिंताएँ रखता है। माँ के चरणों में झुकना, ज्योत जलाना और भक्ति में झूमना श्रद्धा तथा समर्पण के प्रतीक हैं। यह भजन हमें कठिन समय में भी माँ पर विश्वास बनाए रखने और नवरात्रि को प्रेम, भक्ति, आनंद व सकारात्मकता के साथ मनाने की प्रेरणा देता है। 🙏 जय माँ दुर्गा!

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली