सावन की बरसे बदरिया || Sawan Ki Barse Badariya

सावन की बरसे बदरिया



सावन की बरसे बदरिया
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरीया,
भीगी चुनरिया माँ की ॥

लाल चुनड माँ की चम चम चमकै,
माथे कि बिंदिया भी दम दम दमकै,
हाथो मे झलके कंगणिया,
माँ की भिगी चुनरिया ॥
सावन की बरसे बदरिया....

छाई हरियाली, झूमे अम्बुआ की डाली,
होके मतवाली, कुके कोकलिया काली,
बादल मे कडके बिजुरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
सावन की बरसे बदरिया....

ऊँचा भवन तेरा ऊँचा है डेरा,
कैसे चढूं, पाँव फ़िसले है मेरा,
तेढी मेढी है डगरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
सावन की बरसे बदरिया....

काली घता पानी भर भर के लाई,
झूला झुले जगदम्बे भवानी,
हम सब पे माँ की नजरिया,
माँ की भीगी चुनरिया ॥
सावन की बरसे बदरिया.....

सावन की बरसे बदरिया
सावन की बरसे बदरिया,
माँ की भीगी चुनरीया,
भीगी चुनरिया माँ की ॥



श्रेणी : दुर्गा भजन


नवरात्रि स्पेशल - सावन की बरसे बदरिया माँ की भीगी चुनरिया

इस भजन में सावन के मनमोहक मौसम के माध्यम से माँ जगदम्बे के दिव्य सौंदर्य और श्रृंगार का वर्णन किया गया है। बरसते बादल, हरी-भरी प्रकृति, झूमती अमराइयाँ और चमकती बिजली वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। माँ की लाल चुनरी, माथे की बिंदिया और हाथों के कंगन उनके सुंदर और मनोहारी स्वरूप की छवि प्रस्तुत करते हैं। भजन सुनते समय ऐसा भाव उत्पन्न होता है, मानो प्रकृति भी माँ भवानी की भक्ति में झूम रही हो और उनके स्वागत में सावन बरसा रही हो।

भजन में माँ के ऊँचे भवन और वहाँ तक पहुँचने वाली कठिन डगर का उल्लेख भक्त की श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। रास्ता कठिन होने पर भी भक्त माँ के दर्शन की इच्छा नहीं छोड़ता और विश्वास रखता है कि माँ की कृपा उस पर बनी रहेगी। सावन की वर्षा यहाँ प्रेम, आनंद, हरियाली और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह भजन हमें सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा के साथ माँ का स्मरण करने से मन में भक्ति, आशा और शांति का भाव जागता है। 🙏 जय माँ जगदम्बे!

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली