खाटू की खुशबू श्याम भगतों से आती है
खाटू की खुशबू श्याम भगतों से आती है,
खुशबू आती है श्याम की याद दिलाती है......
जबसे खाटू से लौटा हूँ,मन ये कहीं लगता ही नहीं,
मुखड़ा खाटूवाले का,नैनों से मेरे हटता ही नहीं,
साँवरिये की याद मुझे हर वक्त सताती है,
खुशबू आती है खाटू की याद दिलाती है......
चार प्रेमी जुट जाते हैं तो कीर्तन हो जाता है,
ज़िक्र बाबा का होते ही भाव भजन हो जाता है,
प्रेमियों की संगत किस्मत से मिल पाती है,
खुशबू आती है खाटू की याद दिलाती है......
जब भी मन चिंतित होता है छाती है जब ग़म की धूप,
बाबा दौड़ा आ जाता है ले के किसी प्रेमी का रूप,
प्रेमियों में छवि साँवरे की दिख जाती है,
खुशबू आती है श्याम की याद दिलाती है.......
खाटू की खुशबू से मेरा तन मन जीवन महक उठा,
मेरी अंतर आत्मा से भाव का पंछी चहक उठा,
खुशबू खाटू की मन को "मोहित" कर जाती है,
खुशबू आती है श्याम की याद दिलाती है........
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
खाटू की ख़ुशबू । Khatu Ki Khushboo । Superhit Viral Khatu Shyam Bhajan । Mohit Sai Ji (Ayodhya Wale)
खाटू की खुशबू श्याम भगतों से आती है भजन लिरिक्स Khatu Ki Khushboo Shyam Bhagto Se Aati Hai Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Mohit Sai Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।