काल के पंजे से माता बचाओ
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी ।
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
ऐसा कठिन पल,
ऐसे घडी है,
विपदा आन पड़ी है,
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रस्ता रोके खड़ी है,
मेरा जीवन बना इक संग्राम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
बुझती जोत जगाए,
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए,
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
तू ही लेने वाली माता,
तू ही देने वाली,
तेरी जय जयकार करूँ मैं,
भारदे झोली खाली,
काम सफल हो मेरा,
दे ऐसा वरदान,
तेरे बल से हो जाये,
निर्बल भी बलवान ।
बिच भँवर मे डौल रही है,
पार लगा दे नैय्या,
जय जगदम्बे अष्टभवानी,
अम्बे गौरी मैय्या,
किसकी बलि चढ़ाउ तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए ।
दुश्मन थर-थर काँपे माँ,
जब तू गुस्से में आये ॥
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी,
काल के पंजे से माता बचाओ,
जय माँ अष्ट भवानी ।
हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोवाली,
ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम ॥
श्रेणी : दुर्गा भजन
काल के पंजे से माता बचाओ जय मां अष्ट भवानी 🙏 हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम जोता वाली मां शेरावाली
इस भजन में भक्त माँ अष्ट भवानी और माँ शेरावाली से जीवन के संकटों और कठिन परिस्थितियों से बचाने की विनती करता है। जब जीवन में परेशानियाँ बढ़ जाती हैं और कोई रास्ता दिखाई नहीं देता, तब भक्त माँ के चरणों में विश्वास रखकर उनसे सही मार्ग दिखाने और बिगड़े हुए काम बनाने की प्रार्थना करता है। भजन का मुख्य भाव यह है कि माँ दुर्गा का नाम भक्त के लिए आशा, साहस और शक्ति का आधार है।
भजन में माँ जगदम्बे को दीन-दुखियों का सहारा, निर्बलों को बल देने वाली और भक्तों की रक्षा करने वाली शक्ति के रूप में दर्शाया गया है। जिस प्रकार डगमगाती नैया को किनारे की जरूरत होती है, उसी प्रकार कठिन समय में इंसान माँ के आशीर्वाद और कृपा की कामना करता है। यह भजन हमें सिखाता है कि विपत्ति के समय धैर्य बनाए रखें, सच्चे मन से माता का स्मरण करें और विश्वास के साथ आगे बढ़ें। 🙏 जय माँ अष्ट भवानी! जय माता दी!