मां ब्रह्मचारिणी की आरती || Maa Brahmacharini Ki Aarti || Mata Brahmacharini Aarti

मां ब्रह्मचारिणी की आरती



ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ,
ॐ जय ब्रह्मचारिणी माँ,
अपने भक्त जनो पे,
अपने भक्त जनों पे,
करती सदा ही दया
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

ॐ जय ब्रह्मचारिणी माँ
ॐ जय ब्रह्मचारिणी माँ
अपने भक्तों जनो पे
अपने भक्तों जनो पे
करती सदा ही दया
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

दर्शन अनुपम मधुरम,
साद नारद रेहती,
मैया साद नारद रेहती,
शिव जी की आराधना,
शिव जी की आराधना,
मैया सदा करती,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

बाये हाथ कमंडल,
दाहिन में माला,
मैया दाहिन में माला,
रूप जो तिरीमय अद्भुत,
रूप जो तिरीमय अद्भुत,
सुख देने वाला,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

देव ऋषि मुनि साधु
गुण माँ के गाते,
सब गुण माँ के गाते,
शक्ति स्वरूपा मैया,
शक्ति स्वरूपा मैया,
सब तुझको ध्याते,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

सन जम तब वैराग्य,
प्राणी वो पाता,
मैया प्राणी वो पाता
ब्रह्मचारिणी माँ को,
ब्रह्मचारिणी माँ को,
जो निशिदिनी ध्याता,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

नव दुर्गो में मैया,
दूजा तुम्हारा स्वरूप,
मैया दूजा तुम्हारा स्वरूप,
श्वेत वस्त्र धारिणी माँ,
श्वेत वस्त्र धारिणी माँ,
ज्योतिर्मय तेरा रूप,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

दूजे नवरात्रे मैया,
जो तेरा व्रत धारे,
मैया जो तेरा व्रत धारे,
करके दया जग जननी,
करके दया जग जननी,
तू उसको तारे,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

शिव प्रिय शिवा ब्रम्हाणी,
हम पे दया करियो,
मैया हम पे दया करियो,
बालक है तेरे ही,
बालक है तेरे ही,
दया दृष्टि रखियो,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

शरण तिहारी आए,
ब्रम्हाणी माता,
हे ब्रम्हाणी माता,
करुणा हम पे दिखाओ,
करुणा हम पे दिखाओ,
शुभ फल की दाता,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।

ब्रह्मचारिणी की आरती,
जो कोई गावे,
मैया जो कोई गावे,
कहत शिवानंद स्वामी,
कहत शिवानंद स्वामी,
मन वांछित फल पावे,
ओम जय ब्रह्मचारिणी माँ।



श्रेणी :आरती



Navratri Special: माँ ब्रह्मचारिणी की आरती | Maa Brahmacharini Aarti | जय ब्रह्मचारिणी माता

माँ ब्रह्मचारिणी जी की यह पावन आरती माता के तप, त्याग, संयम और अटूट साधना को समर्पित है। हाथों में जपमाला और कमंडल धारण करने वाली माँ ब्रह्मचारिणी अपने भक्तों को धैर्य, आत्मबल और सच्चे मन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। आरती में माता की दिव्य छवि, शिवजी के प्रति उनकी आराधना और भक्तों पर बरसने वाली करुणा का सुंदर वर्णन किया गया है। नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ की जाती है। इस आरती के माध्यम से भक्त माँ से अपने जीवन में शांति, सद्बुद्धि और आध्यात्मिक शक्ति बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से मन में विश्वास, धैर्य और भक्ति का भाव जागृत हो—इसी मंगल कामना के साथ माँ के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏🌺

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली