माँ कालरात्रि जी की आरती | Maa Kaalratri Ji Ki Aarti | Maa Kalaratri Aarti

माँ कालरात्रि जी की आरती



कालरात्रि माता, जय कालरात्रि माता,
धन वैभव सम्पत्ति, की तुम ही दाता,
जय कालरात्रि माता......

रूप भयंकर तेरा, शक्ति महामाई,
छवि लखते ही तुम्हारी, काल भी डर जाई,
जय कालरात्रि माता......

भूत प्रेत और दानव, निकट नहीं आते,
खड़ग कटार के आगे, शत्रु ना टिक पाते,
जय कालरात्रि माता......

गरधव वाहिनी मैया, कृपा ज़रा कीजो,
निर्बल को माँ शक्ति, अपनी शरण दीजो,
जय कालरात्रि माता......

नौ दुर्गो में भवानी, सातवाँ तेरा स्थान,
महामाया महाकाली, शक्ति तेरी महान,
जय कालरात्रि माता......

सातवें नवरात्रे को, पूजी तुम जाती,
मनवांछित फल देती, तुम सबको दाती,
जय कालरात्रि माता......

हे प्रचंड ज्वालामयी, हमपे द्या करना,
जानके सेवक अपना, दुख विपदा हरना,
जय कालरात्रि माता......

चिंता हरना दाती, काल करे ना वार,
विनती इतनी सी माँ, कर लेना स्वीकार,
जय कालरात्रि माता......

लेकर आस शरण में, तेरी हम आये,
सुना है खाली दर से, ना तेरे कोई जाये,
जय कालरात्रि माता......

कालरात्रि माता, जय कालरात्रि माता,
धन वैभव सम्पत्ति, की तुम ही दाता॥
जय कालरात्रि माता......



श्रेणी :आरती



सप्तम नवरात्रि Special I माँ कालरात्रि महाकाली जी की आरती I Maa Kalratri Aarti with Lyrics

माँ कालरात्रि जी की यह पावन आरती माता के प्रचंड, तेजस्वी और शक्तिशाली स्वरूप का भावपूर्ण गुणगान करती है। आरती में माँ की महाकाली शक्ति, उनके दिव्य पराक्रम और भक्तों की रक्षा करने वाली कृपा का वर्णन किया गया है। इसमें भक्त माता से प्रार्थना करते हैं कि वे जीवन की चिंताओं और कष्टों को दूर करें, निर्बलों को शक्ति दें और अपने शरणागत भक्तों पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखें। नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। यह आरती श्रद्धा और विश्वास के साथ माँ के चरणों में समर्पित होने तथा उनसे सुख, समृद्धि, साहस और निर्भयता की कामना करने का सुंदर माध्यम है। माँ कालरात्रि की जय-जयकार से भक्तिमय वातावरण बनता है और मन में माँ की शक्ति व कृपा के प्रति अटूट विश्वास जागृत होता है। 🙏🌺

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली