Maa Kushmanda Vrat Katha | 4th Navratri Puja Vidhi

माँ कुष्मांडा व्रत कथा



नवरात्रि के चतुर्थ दिन,
मां कूष्मांडा जी की पूजा की जाती है।
यह शक्ति का चौथा स्वरूप है,
जिन्हें सूर्य के समान तेजस्वी माना गया है।
मां के स्वरूप की व्याख्या कुछ इस प्रकार है,
देवी कुष्मांडा व उनकी आठ भुजाएं हमें कर्मयोगी जीवन अपनाकर तेज अर्जित करने की प्रेरणा देती हैं,
उनकी मधुर मुस्कान हमारी जीवनी शक्ति का संवर्धन करते हुए हमें हंसते हुए कठिन से कठिन मार्ग पर चलकर सफलता पाने को प्रेरित करती है।

भगवती दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है।
अपनी मंद हंसी द्वारा अण्ड अर्थात् ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है।
जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था।
चारों ओर अंधकार ही अंधकार परिव्याप्त था।
तब इन्हीं देवी ने अपने ईषत् हास्य से ब्रह्माण्ड की रचना की थी।
अत: यही सृष्टि की आदि-स्वरूपा आदि शक्ति हैं।
इनकी आठ भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में क्रमश: कमण्डल, धनुष बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं।
आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है।

एक पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था,
तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी।
ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं।
इनका निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में है।
वहां निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल इन्हीं में है।

इनके शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान ही दैदीप्यमान हैं।
मां कूष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं।
इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है।
मां कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं।

इनका वाहन सिंह है। नवरात्र -पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरुप की ही उपासना की जाती है। इस दिन माँ कूष्माण्डा की उपासना से आयु, यश, बल, और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।

माँ कुष्मांडा मंत्र
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥



श्रेणी : कथा



चौथा नवरात्रा माँ कूष्मांडा व्रत कथा ¦¦ देवी माता व्रत कथा

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पावन व्रत कथा का श्रवण करने से भक्तों के मन में श्रद्धा, उत्साह और सकारात्मकता का भाव जागृत होता है। माँ दुर्गा का यह चौथा स्वरूप अपनी दिव्य मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना करने वाली आदिशक्ति के रूप में पूजनीय है। अष्टभुजा माता सिंह पर विराजमान होकर अपने भक्तों को शक्ति, तेज, साहस और मंगल का संदेश देती हैं। नवरात्रि के इस शुभ दिन भक्त माँ कूष्मांडा को पुष्प, फल और भोग अर्पित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में नई ऊर्जा की प्रार्थना करते हैं। आइए, माँ कूष्मांडा की व्रत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण करें और जगत जननी से अपने जीवन को सुख, शांति और भक्ति से भर देने की विनती करें। 🙏🌺 जय माँ कूष्मांडा! जय माता दी! 🚩

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली