शिरडी के सरकार जग मग जग मग करता है हर पल तेरा दरबार
शिरडी के सरकार जग मग जग मग करता है हर पल तेरा दरबार,
हर रास्ता तेरे रस्ते से मिल जाये,
कांटे सारे फूल बने और खिल जाये,
कदम कदम पर होते है यहाँ तेरे चमत्कार,
शिरडी के सरकार.......
जिस दिल में हर पल तेरा एहसास रहे दूर है तू उसके ही पास रहे,
खाली झोली में तू लगाये खुशियों का अम्बार,
शिरडी के सरकार.........
जबसे तेरे पाँव पड़े इस धरती पर,
स्वर्ग के जैसा पावन हो गया ये शिरडी नगर,
गली गली में बहती है तेरी महिमा की धार,
शिरडी के सरकार.....
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।
Search Also..
Sai Bhajan