बजरंग बाण 🙏 | bajrang baan lata mangeshkar | shri hanuman chalisa

बजरंग बाण



॥ दोहा ॥

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, विनय करैं सनमान ।
तेहि के कारज सकल शुभह, सिद्ध करैं हनुमान ॥

जय हनुमन्त सन्त हितकारी, सुनी लीजै प्रभु विनय हमारी ।
जन के काज विलम्ब न कीजै, आतुर दौरि महा सुख दीजै।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी ।।

जैसे कूदि सिन्धु के पारा, सुरसा बदन पैठि विस्तारा ।
आगे जाय लंकिनी रोका, मारेहु लात गई सुरलोका ।
जाय विभीषन को सुख दीहना, सीता निरखि परम पद लीन्हा ।
बाग उजारि सिन्धु महं बोरा, अति आतुर जमकातर तोरा ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

अक्षय कुमार मारि संहारा, लूम लपेटी लंक को उजारा ।
लाह समान लंक जरि गई, जय जय धुनि सुरपुर नभ भई ।
अब विलम्ब केहि कारन स्वामी, कृपा करहु उर अन्तर्यामी ।
जय जय लखन प्राण के दाता, आतुर है दु: ख करहु निपाता ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

जय हनुमान जयति बलसागर, सुर समुह समरथ भटनागर।
ॐ हनु हनु हनुमन्त हठीले, बैरिहि मारू बज्र की कीलें ।
ॐ ह्रिं ह्रिं ह्रिं हनुमन्त कपीसा, ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर शीशा ।
जय अंजनी कुमार बलबन्ता, शंकर सुवन वीरहनुमन्ता।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

बदन कराल काल कुल घालक, राम सहाय सदा प्रतिपालक ।
भूत, प्रेत, पिशाच निशाचर, अग्नि बेताल काल मारी मर ।
इन्हें मारु, तोहि शपथ राम की, राखउ नाथ मरजाद नाम की।
सत्य होहु हरि शपथ पाईके, राम दूत धरु मारु धाई के ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

जय जय जय हनुमन्त अगाधा, दु: ख पावत जन केहि अपराधा ।
पूजा जप तप नेम अचारा, नहिं जानत कछु दास तुम्हारा ।
वन उपवन मग गिरि गृह माहीं, तुम्हरे बल हम डरपत नाहीं।
जनक सुता हरि दास कंहावो, ताकी शपथ विलम्ब न लावो ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

जय जय जय धुनि होत अकासा, सुमिरत होय दुसह दु: ख नाशा ।
चरन पकरी कर जोरि मनावौं, यहि अवसर अब केहि गोहरावहौं।
उठ उठ चलु तोहि राम दुहाई, पाय परौं कर जोरि मनाई ।
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता, ॐ हनु हनु हनु हन हनुु हनुमंता ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

ॐ हं हं हांक देत कपि चंचल, ॐ सं सं सहमि पराने खल दल ।
अपने जन को तुरत उबारो, सुमिरत होय आनंद हमारो ।
यह बजरंग बाण जेहि मारै, ताहि कहउ फिर कब न उबारै ।
पाठ करै बजरंग बाण की, हनुमत रक्षा करै प्राणकी ।
यह बजरंग बाण जो जापै, तासौ भूत-प्रेत सब कांपै ।
धूप देय अरु जपै हमेशा, ताके तन नहिं रहै कलेशा ।
जय हनुमन्त सन्त हितकारी।।

॥ दोहा ॥

पुरप्रतीहि दृड सदन है, पाठ करे धर ध्यान ।
वाधा सब हरतरही, सब काम सफल हनुमान।।



श्रेणी : हनुमान भजन



बजरंग बाण Bajrang Baan Lata Mangeshkar I Shri Hanuman Chalisa I Full Video Song

श्री बजरंग बाण का यह भक्तिमय पाठ स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की मधुर आवाज़ में भगवान हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का भाव जगाता है। बजरंगबली को संकटमोचन, महावीर और श्रीराम का परम सेवक माना जाता है, जिनका स्मरण भक्तों के मन में साहस, विश्वास और धैर्य का संचार करता है। बजरंग बाण में भक्त अपने आराध्य से जीवन की बाधाओं को दूर करने, विपरीत परिस्थितियों में शक्ति देने और परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं। आइए, इस पावन पाठ को श्रद्धापूर्वक सुनें, हनुमान जी की भक्ति में मन लगाएँ और प्रभु श्रीराम के प्रिय भक्त बजरंगबली का जयकारा लगाएँ। 🙏🚩 जय श्री राम! जय बजरंगबली! 🌺

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली