बोलो जय साई साई - bolo jai sai sai in hindi lyrics

बोलो जय साई साई - Bolo Jai Sai Sai - Bhajan Lyrics



साई ने सच्ची दिशा जग में हमे दिखलाई,

साई ने सच्ची दिशा जग में हमे दिखलाई,
बोलो जय साई साई,
साई नाम है सुखदायी,
बोलो जय साई साई,
साई नाम है सुखदायी।

साई ने बातें कई अच्छी हमको है बतलायी,
साई ने बातें कई अच्छी हमको है बतलायी,
साई राम जय जय साई,
साई नाम है सुखदायी,
साई राम जय जय साई,
साई नाम है सुखदायी।

कर्म अच्छे हो तो फल मिले सुन्दर,
कर्म योगी को ना है किसी का डर,
पाक हो दामन निर्मल हो मन का घर,
साई रहता है उस दिल के ही भीतर,
हम अलग ना तुम जुदा साई का यह कहना है,
प्यार ही तो धर्म है,
मिलके सबको रहना है,
प्रीत की ही जीत है यह बात हमे समझायी,
साई राम जय जय साई,
साई नाम है सुखदायी,
साई राम जय जय साई,
साई नाम है सुखदायी।

साई तेरा हम ना छोड़ेंगे दामन,
तोड़ेंगे ना हम यह प्यार का बंधन,
है चरणों में तेरे अब ज़िन्दगी अर्पण,
साई तुझको ही सौंपा है यह तन मन,
है हमारी आरज़ू,
तेरा साथ छूटे ना,
रूठे चाहे यह जहां,
तू कभी भी रूठे ना,
अर्ज़ तूने भक्तों की अब तक ना है ठुकराई,
बोलो जय साई साई,
साई नाम है सुखदायी,
बोलो जय साई साई,
साई नाम है सुखदायी।

साई ने बातें कई अच्छी हमको है बतलायी,
साई ने सच्ची दिशा जग में हमे दिखलाई,
बोलो जय साई साई,
साई नाम है सुखदायी,
साई राम जय जय साई,
साई नाम है सुखदायी.........




Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। 



Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली