आजा श्याम आजा श्याम लिरिक्स Aaja Shyam Aaaja Shyam Lyrics

आजा श्याम आजा श्याम





दिल में कितने तूफ़ान,
रोज़ उठते मेरे, क्या कहूँ,
मन की पीड़ा को कब तक,
बता दे यूँ ही, मैं सहूँ,
झूठा तेरा संसार,
देदे थोड़ा सा तू प्यार
ओ श्याम मेरी बिगड़ी को,
आके बना जा।
हारे के सहारा आजा,
दिल रो रो पुकारे आजा,
विनती सुनलो सरकार,
आया हार के मैं द्वार
हारे के सहारे आजा,
आजा श्याम, आजा श्याम,
आजा श्याम, आजा श्याम.....

संभालना चाहूँ अगर,
मारता ठोकरें ये जहाँ,
लड़खड़ाता फिरूं,
क्यों ना देते हो,
तुम मुझपे ध्यान,
मेरा टूटा जाए धीर,
मेरे नैन बहाएं नीर,
ओ श्याम कोई राह,
तू ही बतला जा,
विनती सुनलो सरकार,
आया हार के मैं द्वार,
हारे के सहारे आजा,
आजा श्याम, आजा श्याम,
आजा श्याम, आजा श्याम.....

कुछ तो कह दे ज़रा,
कैसे होगी गुज़र सांवरे,
रस्ता सुनसान है संग,
जो तेरा नहीं सांवरे,
छाया घोर अन्धकार,
चलना हुआ दुश्वार,
ओ श्याम मेरी नैया,
को पार लगा जा,
विनती सुनलो सरकार,
आया हार के मैं द्वार,
हारे के सहारे आजा,
आजा श्याम, आजा श्याम,
आजा श्याम, आजा श्याम.....

तुझसे मिलने की चाह,
मेरे मन में बड़ी मेरे श्याम,
मेरे मुख में रहे हर घड़ी,
तेरा नाम तेरा नाम,
आता तेरे दरबार,
करता तेरी जय जयकार,
ओ श्याम रूबी रिधम को,
दर्श दिखा जा,
विनती सुनलो सरकार,
आया हार के मैं द्वार
हारे के सहारे आजा,
आजा श्याम, आजा श्याम,
आजा श्याम, आजा श्याम.....



श्रेणी : खाटु श्याम भजन











Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली