नौ नौ रूप मैया जी के लिरिक्स Nau Nau Roop Meya Ji Ke Lyrics - YT Krishna Bhakti

नौ नौ रूप मैया जी के लिरिक्स Nau Nau Roop Meya Ji Ke Lyrics Durga Ji Bhajan Lyrics





नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे,
हो बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनों के नज़ारे लागे,
हो सबसे प्यारे माँ के,
भवनों के नज़ारे लागे।

प्रथम पूजया है शैल पुत्री,
दूजी ब्रह्मचारिणी,
भक्त जनो को,
भव सागर से पार है उतारनी,
तीनो लोको में मैया के,
जय कारे लागे,
जय जय कारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नज़ारे लागे,
नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे।

चंद्रा घंटा मैया का है,
तीजा रूप निराला,
कूष्माण्डा ने भक्त जनों की,
हर विपदा को टाला,
स्कंद माता पाँचवा पूजन,
करने सारे लागे,
हो करने सारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनों के नज़ारे लागे,
नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे।

कात्यायनी पूजन  कर लो,
पार लगेंगे सारे,
काल रात्रि दुष्ट जनों को,
एक पल में संहारे,
माँ का नाम सुमिरे जो,
उनके भाग जागे,
हो उनके भाग जागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नज़ारे लागे,
नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे।

महागौरी है रूप आठंवा,
जिसने भी है ध्याया,
सिद्धि दात्री रूप में माँ ने,
सारा दुख मिटाया,
मंदिर मंदिर देखो,
माँ भक्तो के मेले लागे,
भक्तों मेले लागे
सबसे प्यारे माँ के,
भवनो के नज़ारे लागे,
नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे।

नौ नौ रूप मैया जी के,
बड़े प्यार लागे,
हो बड़े प्यारे लागे,
सबसे प्यारे माँ के,
भवनों के नज़ारे लागे,
हो सबसे प्यारे माँ के,
भवनों के नज़ारे लागे।




श्रेणी : दुर्गा भजन





नौ नौ रूप मैया जी के लिरिक्स Nau Nau Roop Meya Ji Ke Lyrics Durga Ji Bhajan Lyrics








Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली