श्याम तेरी लगन जो लगी तो अगन भी लगे बर्फ सी लिरिक्स Shyam Teri Lagan Jo Lagi Lyrics

श्याम तेरी लगन जो लगी तो अगन भी लगे बर्फ सी लिरिक्स Shyam Teri Lagan Jo Lagi Lyrics





श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी,
तेरी परछाई हम पे बिछी,
जो मिठाई पे हो बर्क सी,
श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी।

सब जगह से निकाले हुए,
तेरी महफ़िल में शामिल हुए,
सच कहे ऐसी किरपा हुई,
अब जमाने के क़ाबिल हुये,
है मिज़ाजी ये मौसम बुरा,
तू दवा मेरे हर मर्ज की,
श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी।

थे दशा से बेचारे कभी,
हर दिशा आज खुशरंग है,
भीड़ में भी थे तन्हां बड़े,
अब कमी ना जो तू संग है,
जिन्दगी वो पढ़ाई हुई,
पाठ भी तू है तू शब्द भी,
श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी।

आशावादी ये दरबार है,
हर निराशा गई हार है,
पापी को भी जो निर्मल करे,
श्याम तेरा वही प्यार है,
ढूँढा सारा जहां पर मिले,
तेरे बिन सारे खुदगर्ज़ ही,
श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी।

श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बरफ सी,
तेरी परछाई हम पे बिछी,
जो मिठाई पे हो बरक सी,
श्याम तेरी लगन जो लगी,
तो अगन भी लगे बर्फ सी।



श्रेणी : खाटु श्याम भजन




श्याम तेरी लगन जो लगी तो अगन भी लगे बर्फ सी लिरिक्स Shyam Teri Lagan Jo Lagi Lyrics, Khatu Shyam Ji Bhajan By Sanjay Ji Mittal, Khatu Shyam Ji Bhajan








Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली