दे दो नाथ सहारा लिरिक्स De Do Nath Sahara Hindi Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
मैं हारा मैं हारा,
मुझे दे दो नाथ सहारा,
हार गया हूँ भटक भटक कर,
कोई नहीं हमारा हमारा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,,,,
मांग नहीं है तुमसे कुछ भी,
बस चरणों में बिठा लो,
रोते रोते आया हूँ दर पे,
मुझको जरा हंसा दो,
अगर पोंछना है मेरे आंसू,
कुछ ना घटेगा तुम्हारा तुम्हारा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,,,
माना मैं हूँ पतित अधर्मी,
लाखों पाप किए है,
लेकिन तूने जाने कितने,
पापी माफ़ किए है,
फिर क्यों मेरी बारी दाता,
तूने पल्ला झाड़ा ओ झाड़ा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,,,,
अब तो मेरा हाथ पकड़ लो,
बात मेरी मत टालो,
हाथ से बात निकल ना जाए,
जल्दी श्याम सम्भालो,
बाद में मुझको दोष ना देना,
हंसेगा जब जग सारा ओ सारा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,,,,,
दीन हीन के हाल पे ‘माधव’,
गर तू मौन रहेगा,
सोच जरा हारे का सहारा,
तुझको कौन कहेगा,
कौन लगाएगा वर्ना इस,
नाम से फिर जयकारा जयकारा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,,,,
मैं हारा मैं हारा,
मुझे दे दो नाथ सहारा,
हार गया हूँ भटक भटक कर,
कोई नहीं हमारा हमारा,
मैं हारा मैं हारा,
मुझें दे दो नाथ सहारा,,,,,,,,
श्रेणी : कृष्ण भजन
दे दो नाथ सहारा | De Do Nath Sahara | Reshmi Sharma Shyam Bhajan 2022
दे दो नाथ सहारा लिरिक्स De Do Nath Sahara Hindi Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Reshmi Sharma Ji, Yt Krishna Bhakti Ke Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।