मेरा बस तू ही तू बाबा मेरा विचार रखा कर लिरिक्स Mera Bas Tu Hi Tu Baba Mera Vichar Rakha Kar Lyrics

मेरा बस तू ही तू बाबा मेरा विचार रखा कर लिरिक्स Mera Bas Tu Hi Tu Baba Mera Vichar Rakha Kar Lyrics



जो भी तेरी शरण में आता,
सांवरिया तू साथ निभाता,
हर मुश्किल हल करता उसकी,
जो भी तेरा ध्यान लगाता,
जब भी संकट आये,
सर पे हाथ रखा कर,
मेरा बस तू ही तू बाबा,
मेरा विचार रखा कर,

कितने कांटे चुभे हैं दिल में,
कैसे तुम्हे दिखाऊँ,
घायल है मेरा तन और मन,
कैसे तुम्हें बताऊँ,
लखदातारी हो मेरे बाबा,
कहती दुनियाँ सारी,
मैं भी शरण तुम्हारी पड़ा ,
कब आएगी मेरी बारी,
दुनियाँ की करता,
मेरी भी संभाल रखा कर,
मेरा बस तू ही तू बाबा,
मेरा विचार रखा कर,

तेरा ही भरोसा बाबा,
तुमसे ही है आस,
मेरी भी सुनेगा इक दिन,
है यही विश्वाश,
सांवरिया मेरी लाज बचा लो,
हारा हूँ अपना लो,
जैसे प्यार लुटाते हो,
मुझ को भी गले लगा लो,
मेरे जीवन में खुशियों की,
बहार रखा कर,
मेरा बस तू ही तू बाबा,
मेरा विचार रखा कर,

बड़ा दयालु शाम धणी तू,
नैया पर लगाए,
भक्तों की विनती को सुनके,
पल में दौड़ा आए,
किरपा का तेरी पार नहीं,
ना तुम सा कोई नहीं दातार,
प्रेमी बना है जो भी तेरा,
वो नहीं लाचार,
टोनी दास है तेरा,
इसका ध्यान कर,
मेरा बस तू ही तू बाबा,
मेरा विचार रखा कर, मेरा बस तू ही तू बाबा,
मेरा विचार रखा कर,






Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली