Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स दुर्गा मैया जी का Latest Bhajan

Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स दुर्गा मैया जी का Latest Bhajan Durga Bhajan





आओ मेरी शेरावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी शेरावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी ज्योतावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ
मेरी सोये भाग्य जगा दो,
ओ मैया मेरी जगदम्बे,
मेरी बिगड़ी आप बना दो,
ओ मैया मेरी जगदम्बे॥

जय माँ जय माँ जय जय माँ,
जय माँ जय माँ जय जय माँ,
हो सुन के महिमा तेरी निराली,
आया दर पे एक सवाली,
वो दुखियारा जन्म से अँधा,
हाल बड़ा था उसका मंदा,
तड़प के बोला आँखों के बिन,
पत्थर है हीरे मोती,
नैना देवी माता है तू,
दे दे रे नैनो को ज्योति,
तेरी दया से मिट गया
उसकी आँखों से अँधियारा माँ,
आओ मेरी नैना देवी माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी नैना देवी माँ,
ओ माँ ओ माँ.....

हो… एक दिन एक अभागन नारी,
कहने लगी दुखड़ा अपना,
माँ तेरे भक्तो को देखो,
कितना दर्द पड़े सहना,
तूने तो कितनी माओं को,
बक्शे आँखों के तारे,
दया करो इतनी की,
मुझको कोई माँ कह के पुकारे,
दया हुई जब तेरी मैया,
उसकी गोद भरी खाली,
आओ मेरी जगजननी माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी जगजननी माँ,
ओ माँ ओ माँ....

जय माँ जय माँ जय जय माँ,
जय माँ जय माँ जय जय माँ,
हर जीवन की हे जग दाती,
नैया पार लगाती तू,
भटक गए जो राह मुसाफिर,
उनको राह दिखाती तू,
हम भी आये द्वार पे तेरे,
माँ अपना दुःखड़ा कहने,
तेरे होते क्यों बच्चों को,
इतने दर्द पड़े सहने,
भर दो मेरी झोली खाली
दया करो माँ अम्बे रानी
आओ मेरी मेहरावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी मेहरावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी शेरावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ,
आओ मेरी ज्योतावाली माँ,
ओ माँ ओ माँ
मेरी सोये भाग्य जगा दो,
ओ मैया मेरी जगदम्बे,
मेरी बिगड़ी आप बना दो,
ओ मैया मेरी जगदम्बे......



श्रेणी : दुर्गा भजन




Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स दुर्गा मैया जी का Latest Bhajan Durga Bhajan

Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स के सिंगर कौन है ? 

Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स के सिंगर ( Anuradha Paudwal जी )

Aao Meri Sherawali Maa Lyrics आओ मेरी शेरावाली माँ लिरिक्स इन हिंदी में









Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली