कभी भक्तों से मिलने आया करो

कभी भक्तों से मिलने आया करो



कभी फागण में आया,
कभी ग्यारस में आया,
कभी तुम भी मेरे घर आया करो,
कभी भक्तों से, कभी भक्तों से,
कभी भक्तों से मिलने आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो।

आसमान में चंदा निकले,
तारों की बारात हो,
शीश झुका हो इस सेवक का,
सर पे तेरा हाथ हो,
बड़ा तुझको सजाऊँ,
तुझे इत्र लगाऊँ,
प्रभु मेरा मान बढ़ाया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो।

एक तमन्ना है इस दिल की,
जी भर के दीदार हो,
लीले घोड़े पर सवार मेरे सामने,
लखदातार हो,
कभी चवर ढूराउं, कभी चरण धुलाऊं,
कभी वक्त निकाल के आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो।

बचपन बीता आई जवानी,
तेरा ही बस ध्यान धरा,
तूने ही बस खाटू वाले,
मेरा सारा काम करा,
चाहे नौकर बना ले,
चाहे चाकरी कराले,
मित्तल को गले लगाया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो।

कभी फागण में आया,
कभी ग्यारस में आया,
कभी तुम भी मेरे घर आया करो,
कभी भक्तों से, कभी भक्तों से,
कभी भक्तों से मिलने आया करो,
कभी भक्तों से मिलने आया करो।



श्रेणी : खाटू श्याम भजन



कभी भक्तों से मिलने आया करो, Kabhi Mere Ghar Bhi Aaya Kro,

कभी फागण में आया, कभी ग्यारस में आया, कभी तुम भी मेरे घर आया करो, कभी भक्तों से, कभी भक्तों से, कभी भक्तों से मिलने आया करो, कभी भक्तों से मिलने आया करो, आसमान में चंदा निकले, kabhee phaagan mein aaya, kabhee gyaaras mein aaya, kabhee tum bhee mere ghar aaya karo, kabhee bhakton se, kabhee bhakton se, kabhee bhakton se milane aaya karo, kabhee bhakton se milane aaya karo, aasamaan mein chanda nikale,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली