भात भरने चले सांवरिया लेके गठरी, Bhaat Bharne Chale Sawariya Leke Gathri

भात भरने चले सांवरिया लेके गठरी



भात भरने चले सांवरिया लेकर गठरी,
लेकर गठरी हो रामा लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया लेकर गठरी.....

मंशा सेठ ने बड़े गर्व से चिट्ठी एक लिखवाई,
दुनिया भर की चीज भारत में नरसी से मंगवाई,
चीज लाना बढ़िया-बढ़िया लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया....

लेकर चिट्ठी जब वह नाई नरसी के घर आया,
मंशा सेठ ने तुम्हें सेठ जी भात भरने बुलवाया,
सुनकर भात की खबरिया लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया....

देख नाई को नरसी जी मन में बड़ा घबराए,
साग तोड़ने की खातिर फिर वह जंगल में आए,
मिला साग में नहीं नमकीया लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया....

पीछे से आ मनमोहन ने भोजन उसे कराया,
मैं नौकर हूं नरसी सेठ का ऐसा उसे बतलाया,
दे गए नाई को दक्षिणीया लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया....

सिरसागढ़ जाने को नरसी टूटी गाड़ी लाए,
बूढ़ा सा एक बैल जोड़कर साधु संत बिठाए,
बनकर आए गड़वालिया लेकर गठरी,
भात भरने चले सांवरिया....



श्रेणी :  कृष्ण भजन




।। भात भरने चले सांवरिया लेके गठरी ।। BHAAT BHARNE CHALE SAWARIYA LEKE GATHRI ।।

भात भरने चले सांवरिया लेके गठरी लिरिक्स Bhaat Bharne Chale Sawariya Leke Gathri Lyrics, Krishna Bhajan

Bhajan Tags: Lyrics in hindi,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,Krishna bhajan,Bhaat Bharne Chale Sawariya Leke Gathri Lyrics,bhaat bharne chale sawariya leke gathri,bhaat bharne chale sawariya,bhaat bharne chale sawariya lyrics,bhaat bharne chale sawariya hindi bhajan,Krishna bhajan,Bhaat Bharne Chale Sawariya Leke Gathri Lyrics,bhaat bharne chale sawariya leke gathri,bhaat bharne chale sawariya,bhaat bharne chale sawariya lyrics,bhaat bharne chale sawariya hindi bhajan,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

1 Comments

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post