खाटूवाला श्याम जी यो करता कमाल
खाटूवाला श्याम जी, यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो, कर दे मालामाल।
खाटू आके जिसने भी, शीश है झुकाया,
श्याम जी ने सदा उसका, साथ है निभाया,
तीनबाण धारी तेरी, बन जाए ढाल,
खाटूवाला श्याम जी, यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो, कर दे मालामाल।
दुनिया ये कुछ ना देगी, दुनिया सयानी,
भरदे भंडार तेरे, शीश का दानी,
क्यूँ तू फिर सोचे प्यारे, खाटूजी ने चाल,
खाटूवाला श्याम जी, यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो, कर दे मालामाल।
सांवरा सलोना मेरा, लख दातारी,
मस्ती मे झूम रही, दुनिया ये सारी,
प्रेमी का ना पूछो यारो कैसा है हाल,
खाटूवाला श्याम जी, यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो, कर दे मालामाल।
श्याम और प्रेमी के बीच मे ना आना,
दीपक ना जाने कौन किस का दीवाना,
श्याम कृपा से जीवन होता निहाल,
खाटूवाला श्याम जी, यो करता कमाल,
अपने प्रेमी को देखो, कर दे मालामाल।
श्रेणी : खाटु श्याम भजन