तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा लिरिक्स Tu Hai Mohan Mera Main Diwana Tera Lyrics

तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा लिरिक्स Tu Hai Mohan Mera Main Lyrics, Krishna Bhajan by Gaurav Krishan Goswami Ji





तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है,
छोड़ दी अपनी कश्ती तेरे नाम पर,
अब किनारे लगाना तेरा काम है।

मैंने तुझको बिसारा गुनहग़ार हूँ,
कैसे मुख को दिखाऊँ शर्मशार हूँ ।
जिस तरह से वो रीझे वही राह हूँ,
ऐसी राह पे चलाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

बड़ा दर्द है दिल में तेरे प्यार का,
कैसे दर्शन हो प्यारे दिलदार का ।
तेरी बाँकी अदा ने हमें घायल किया,
अब दवा को पिलाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

छीन कर दिल को तूने क्या जादू किया,
मेरा हाथों से दिल को बेकाबू किया ।
प्रेम विरह की अग्नि जले रात दिन,
अब लगी को निभाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

तुं मालिक है मैं हूँ पुजारी तेरा,
तुं दाता है मैं हूँ भिखारी तेरा ।
मस्त हरदम रहूँ मैं तेरी याद में,
ऐसा जाम पिलाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

है सबको पता मैंने तुझको वरा,
जानते तुम भी तूने जुदा जो किया ।
होगी बदनामी तेरी ये खुद जान लो,
मेरी लाज बचाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

हँस के तुम चल दिए मैं तो रोती रही,
ना मुड़ के ख़बर इस अभागिन की ली,
अब आना ना आना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

तेरे चरणों में आकर झुकाया है सर,
नहीं दुनियां में कोई तेरे जैसा दर,
चरणों से लगाना तेरा काम है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।

नाम घनश्याम का दीवाना बना देता है,
सारी दुनियां से भी अंजाना बना देता है ।
विहार सांवरे सरकार का मेरे दिल को,
कभी गोकुल कभी बरसाना बना देता है ॥
तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा,
मेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है।


यह भी पढ़े :- 

▶ मुझे श्याम सहारा मिल गया अब और भला क्या माँगू लिरिक्स Mujhe Shyam Sahara Mil Gaya Lyrics

▶ पक्का भरोसा है अपने कन्हैया पे लिरिक्स Pakka Bharosa Hai Apne Kanhiya Pe Lyrics

▶ चंदा सा मुखड़ा bright मस्तक पे moon light लिरिक्स Chanda Sa Mukhda Bright Mastak Pe Moon Light Lyrics


श्रेणी : कृष्ण भजन




तू है मोहन मेरा मैं दीवाना तेरा लिरिक्स Tu Hai Mohan Mera Main Lyrics, Krishna Bhajan by Gaurav Krishan Goswami Ji








Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली