मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, Mera Koi Naa Sahara Bin Tere

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे



मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे......

तेरे बिना मेरा है कौन यहाँ,
प्रभु तुम्हे छोड़ मैं जाऊं कहाँ,
मैं तो आन पड़ा हूँ दर तेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे......

मेने जन्म लिया जग में आया,
तेरी कृपा से ये नर तन पाया,
तूने किये उपकार घनेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे.......

मेरे नैना कब से तरस रहे,
सावन भादों हैं बरस रहे,
अब छाए घनघोर अंधेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे......

प्रभु आ जाओ प्रभु आ जाओ,
अब और ना मुझको तरसाओ,
काटो जन्म मरण के फेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे......

जिस दिन से दुनिया में आया,
मैंने पल भर चैन नहीं पाया,
सहे कष्ट पे कष्ट घनेरे,
घनश्याम सांवरिया मेरे.....



श्रेणी : कृष्ण भजन



मेरा कोई न सहारा बिन तेरे घनश्याम सांवरिया मेरे Mera Koi Na Sahara Bin Tere Ghanshyam Sanwariya Mere

यह भजन भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में समर्पित है, जिसमें भक्त अपनी शरणागत भावनाओं को व्यक्त करता है। इस भजन में भक्ति के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण से आश्रय और कृपा की प्रार्थना की जाती है। "मेरा कोई न सहारा बिन तेरे" शब्दों में भगवान श्री कृष्ण से यह भावनाएं प्रकट की जाती हैं कि वे ही एकमात्र सहारा हैं, जिनके बिना जीवन अधूरा है। भजन में यह भी बताया गया है कि जीवन में आने वाले कष्टों का सामना भगवान की कृपा से ही संभव है। इस भजन के बोल जीवन के संघर्षों और कठिनाइयों से उबरने के लिए परम सत्य की ओर मार्गदर्शन करते हैं। भक्त श्री कृष्ण के चरणों में अपनी मुक्ति और शांति की तलाश करते हैं।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली