माता रानी आई है: भजन - Mata Rani Aai Hai

माता रानी आई है



आओ रे आओ थाल सजाओ,
दीपक जलाओ चुनरी भी लाओ,
है शोर डगर डगर मस्ती है नगर नगर,
है धूम शहर शहर डांडिया माँ आवजो,
ढोल बजायेंगे सबको नचायेंगे,
गरबे में जायेंगे माता रानी आयी है,
जगदम्बे बोलो अम्बे.......

त्यौहार है ये नौ दिनों का,
जलसा है नौरातों का,
मैया के आगे दिल से कर लो,
इज़हार जज्बातों का,
है शोर डगर डगर मस्ती है नगर नगर,
है धूम शहर शहर डांडिया माँ आवजो,
ढोल बजायेंगे सबको नचायेंगे,
गरबे में जायेंगे माता रानी आयी है,
जगदम्बे बोलो अम्बे.......

सजके सवार के घर से निकले,
सारे छोरा छोरी,
प्रीत वाली बाते करने,
चुपके चोरी चोरी,
है शोर डगर डगर मस्ती है नगर नगर,
है धूम शहर शहर डांडिया माँ आवजो,
ढोल बजायेंगे सबको नचायेंगे,
गरबे में जायेंगे माता रानी आयी है,
जगदम्बे बोलो अम्बे.......



श्रेणी : दुर्गा भजन



Navratri Dandiya Song : Mata Rani Aai Hai | Chaitra Navratri Mata Bhajan 2022 | Devi Bhajan | Shaan

आओ रे आओ, थाल सजाओ, दीप जलाओ और माता रानी का स्वागत करो। यह समय है नवरात्रि का, जब पूरे शहर और गांव में मस्ती और श्रद्धा का माहौल होता है। ढोल की ताल और डांडिया की धूम हर दिशा में गूंजती है। माता रानी की आराधना के लिए गरबे का आयोजन होता है, जहां भक्त माता जगदम्बा के जयकारे लगाते हैं।

यह नौ दिनों का त्यौहार न केवल पूजा-पाठ का है, बल्कि दिल से अपने भाव प्रकट करने और खुशियां बांटने का भी है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी नवरात्रि के इस उत्सव में रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर शामिल होते हैं। प्रेम और भक्ति से भरे इस माहौल में माता रानी का स्वागत हर दिल में गूंजता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली