राम कहानी सुनो रे राम कहानी लिरिक्स Ram Kahani Suno Re Ram Kahani Lyrics

राम कहानी सुनो रे राम कहानी



राम कहानी सुनो रे राम कहानी,
कहत सुनत आवे आँखों में पानी,

श्री राम जय जय राम,

दशरथ के राज दुलारे, कौशल्या की आँख के तारे,
वे सूर्य वंश के सूरज, वे रघुकुल के उज्जयारे,
राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

शिव धनुष भंग प्रभु करके, ले आए सीता वर के,
घर त्याग भये वनवासी, पित की आज्ञा सर धर के,
लखन सिया ले संग, छोड़ी रजधानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

खल भेष भिक्षु धर के, भिक्षा का आग्रह करके,
उस जनक सुता सीता को, छल बल से ले गया हर के,
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी...

श्री राम ने मोहे पठायो, मैं राम दूत बन आयो,
सीता माँ की सेवा में रघुवर को संदेसा लायो,
और संग लायो प्रभु मुद्रिका निसानी,
राम कहानी सुनो रे राम कहानी...



श्रेणी : राम भजन
data:post.title

राम कहानी सुनो, ये कथा है श्रीराम की महिमा की, जिनकी जीवन यात्रा हर किसी को प्रेरित करती है। श्रीराम, जो दशरथ के प्रिय पुत्र थे और कौशल्या के आंखों के तारे, सूर्यवंशी और रघुकुल के उज्जवल नायक थे। उनका जीवन संघर्षों और त्याग से भरा हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनवास को स्वीकार किया। सीता माता के साथ उनका वनवास, रावण से युद्ध और फिर सीता माता की मुक्ति की कथा, हर किसी के दिल में गहरी छाप छोड़ती है। श्रीराम के आदर्श, उनके कर्तव्यनिष्ठा और वीरता ने उन्हें हर युग में पूज्य बना दिया। उनके जीवन से जुड़ी हर कहानी हमें जीवन के कठिनतम संघर्षों में भी विश्वास और साहस देती है।

यह राम कहानी न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि जीवन की सच्चाईयों और कर्तव्यों के पालन की भी सीख देती है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली