कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया,
दे जा सांवरिया के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....
तेरे बिन मोहे चैन पड़े ना, श्याम दरस को तरसे नैना,
मैं तो बोल बोल गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....
महक रही बगियन की डाली, कब आओगे कृष्ण मुरारी,
कलियां खुशबू दे दे हारी के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....
ढूंढ रही जमुना पर ठाड़ी, लहरों में ना दिखे मुरारी,
मैं तो देख देख गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....
सावन की रुत आई रे सुहानी, अब तो आओ कृष्ण मुरारी,
अखियां देख-देख गई हार के दर्शन दे जा सांवरिया,
कोयल कुक कुक के हारी दर्शन दे जा सांवरिया.....
श्रेणी : कृष्ण भजन
दर्शन दे जा सांवरिया लिरिक्स Darshan De Jaa Sanwariya Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, Darshan De Jaa Sanwariya Hindi Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।