एक बार तो हाथ उठा लो लिरिक्स Ek Baar To Haath Utha Lo Bhajan Lyrics Hanuman Ji Bhajan
जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए....
सागर को लांग के इसने, सीता का पता लगाया,
प्रभु राम नाम का डंका, लंका में जाके बजाया,
माता अंजनी की ऐसी, संतान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए....
लक्षमण को बचाने की जब, सारी आशाये टूटी,
ये पवन वेग से जाकर, लाये संजीवन बूटी,
पर्वत को उठाने वाले, बलवान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए....
विभीषण ने जब इनकी, भक्ति पर प्रश्न उठाया,
तो चीर केछाती इसने, श्री राम का दरश कराया,
इस परम भक्त हनुमान के सम्मान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए....
जो खेल गये प्राणो पे, श्री राम के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए,
एक बार तो हाथ उठा लो, मेरे हनुमान के लिए.....
श्रेणी : हनुमान भजन
||इक बार तो हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए || HANUMAN BHAJAN BY SD||
एक बार तो हाथ उठा लो लिरिक्स Ek Baar To Haath Utha Lo Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan, Ek Baar To Hath Utha Lo Hindi Bhajan, by SD
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।