मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया - Meri Le Ja khadau Bharat Bhaiya

मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया



मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया,
भरत भैया छोटे भैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....

ले जा खड़ा हूं, इन्हें चौकी पर रखना,
राजा का फर्ज निभाना भैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....

मात सुमित्रा विनय मेरी सुनियो,
विनय मेरी सुनियो, अरज मेरी सुनियो,
मेरे संग रहे लक्ष्मण भैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....

मात केकई से हाथ जोड़ कहियो,
हाथ जोड़ कहियो, मेरी विनती सुनायो,
तेरा कछु ना कसूर मैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....

माता कौशल्या को जाए समझाइयो,
जा समझाइयो मेरी विनती सुनाइयो,
चौदह बरस पीछे आमें मैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....

अवधपुरी में जाकर कहियो,
जाकर कहियो उन्हें समझाइयो,
कर्म का लेख मिटे ना भैया,
मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया.....



श्रेणी : राम भजन


मेरी ले जा खड़ाउ भरत भैया... यह भजन भगवान राम और भरत के अद्भुत संबंध को दर्शाता है। इसमें राम का अपने भाई भरत के प्रति स्नेह और भरोसे का वर्णन किया गया है। राम भरत से कहते हैं कि उनकी खड़ाऊं ले जाकर राजगद्दी पर रखें और राजा का धर्म निभाएं। माता सुमित्रा, कैकेयी, और कौशल्या से राम की विनती है कि वे इस निर्णय को स्वीकार करें। साथ ही, लक्ष्मण के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई है। भजन में 14 वर्षों के वनवास की बात कहते हुए अवधपुरी और परिवार के लिए राम की चिंता और प्रेम झलकता है। यह भजन त्याग, समर्पण, और धर्म के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली