सांवरे की गोद में लिरिक्स Sanware Ki God Mein Hindi Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
जहाँ जहाँ बैठे जिस मोड़ पे बैठे,
खाटू में ऐसा लगता तेरी गोद में बैठे,
जहाँ जहाँ बैठे हो हो हो.......
जिसे मैं कह सकूँ अपना वो तो खाटू में रहता है,
याद जो आ जाये उसकी आँख से आंसू बहता है,
जन्मो का नाता हम जोड़ के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता तेरी गोद में बैठे,
जहाँ जहाँ बैठे हो हो हो.......
तुम्हारे मंदिर को बाबा कभी मंदिर नहीं समझा,
अपने बाबा का घर समझा कभी भी दर नहीं समझा,
अपना ही घर है ये सोच के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता तेरी गोद में बैठे,
जहाँ जहाँ बैठे हो हो हो.......
तेरी खाटू की गलियों में ही ऐसा प्यार बरसता है,
हो रहा जो इसमें पागल उसका जीवन संवरता है,
लाखों ही पागल देखो मौज में बैठे,
खाटू में ऐसा लगता तेरी गोद में बैठे,
जहाँ जहाँ बैठे हो हो हो.......
जब भी हम वापस आते हैं ये गलियों छोड़ के तेरी,
ऐसा लगता है बनवारी उतर आये गोद से तेरी,
घर क्यों नहीं खाटू में मन मसोस के बैठे,
खाटू में ऐसा लगता तेरी गोद में बैठे,
जहाँ जहाँ बैठे हो हो हो.......
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
सांवरे की गोद में | Khatu Shyam Bhajan | Saanware Ki God Mein | Payal Agarwal | Full HD Video
सांवरे की गोद में लिरिक्स Sanware Ki God Mein Hindi Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Payal Agarwal Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।