श्याम सुंदर से बोली मुरलिया लिरिक्स Shyam Sundar Se Boli Muraliya Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया,
तुम बजाने के काबिल नहीं हो,
तेरी आदत बुरी है कन्हैया,
साथ रहने के काबिल नहीं हो......
मैं तो सीधे बांस की बाँसुरिया,
तुम तो टेढ़े हो मेरे सांवरिया,
तुम तो नटखट हो बांके सांवरिया,
मुंह लगाने के काबिल नहीं हो,
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया......
तुम तो बन बन मैं गैया चराते,
और घर घर में माखन चुराते,
तुमको चोरी की आदत बुरी है,
घर बुलाने के काबिल नहीं हो,
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया......
तुम तो जमुना तट पर जाते,
और सखियों का चीर चुराते,
सारी गोपियों के दिल को दुखाते,
दिल लगाने के काबिल नहीं हो,
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया......
मेरी गोरी है राधा सहेली,
तुम तो काले हो मेरे सांवरिया,
तुमरे दो दो बाप दो दो मैया,
मेरी राधा के काबिल नहीं हो,
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया......
श्रेणी : कृष्ण भजन
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया तुम बजाने के काबिल नहीं हो SHYAM SUNDAR SE BOLI MURALIYA TUM BAJANE KE
श्याम सुंदर से बोली मुरलिया लिरिक्स Shyam Sundar Se Boli Muraliya Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, Shyam Sundar Se Boli Muraliya Tum Bajane Ke Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।