हरि ओम नमः शिवाय, हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
तेरी जटा में गंगा बिराजे माथे पर चंदा साजे,
और डम डम डमरू बाजे, हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
तेरी लीला सबसे न्यारी, इसे जाने दुनिया सारी,
तेरी महिमा वर्णी ना जाए, हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
तू अंग भभूत रमाय और भांग धतूरा खाए,
श्री राम का ध्यान लगाए हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
यह जग है मुसाफिर यहाँ लगा रहता आना-जाना,
क्यों इससे नेह लगाए हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
यह माटी का तन तेरा क्यों करता मेरा मेरा,
एक दिन माटी में मिल जाए हरि ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
यह भक्त तेरा गुण गाए चरणों में शीश झुकाए,
गुणगान करें चित लाय हरी ओम नमः शिवाय,
वेदों में गाया जाए हरि ओम.......
श्रेणी : शिव भजन
वेदों में गाया जाए हरि ओम नमः शिवाय लिरिक्स Vedo Me Gaya Jaaye Hari Om Nam Shivya Lyrics, Shiv Bhajan, Bholenath Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।