कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे लिरिक्स Kanha Tere Roj Ulhane Ave Hindi Lyrics Krishna Bhajan
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे रेे मन मोहन मुरली वाले,
मन मोहन मुरली वाले मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
पहला उलाहना तेरा बागों में से आया,
डाली झुकाई तूने फलो को चुराया,
तू तो फलों का चोर कहाया रे मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
दूजा उलाहना तेरा जमुना में से आया,
कपड़े चुराये तूने पेड़ पर छुपाए,
तू तो कपड़ा चोर कहाया रे मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
तीसरा उलाहना तेरा गोकुल से आया,
मटकी फोड़ी तूने माखन चुराया,
तू तो माखन चोर कहाया रे मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
चौथा उलाहना ब्रज नारियों का आया,
बैया मरोड़ी तूने घूंघटा उठाया,
तू तो नटखट चोर कहाया रे मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
पांचवा उलाहना एक गुजरिया का आया,
नैना मिलाई तूने दिल को चुराया,
तू तो दिल का चोर बताया रे मन मोहन मुरली वाले,
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे....
श्रेणी : कृष्ण भजन
कान्हा तेरे रोज उल्हाने आवे लिरिक्स Kanha Tere Roj Ulhane Ave Hindi Lyrics, Krishna Bhajan, Latest Radha Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।