राधा रानी बरसाने वाली लिरिक्स Radha Rani Barsane Wali Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी,
राधा रानी बरसाने वाली,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
माथे पर राधे टीका पहना बिंदिया लगा लई लाल,
गली पहनो नौलखा हार झूल रही राधा रानी,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
कानों में राधे झुमके पहने नथनी में मीना लाल,
होठों पे लाली लगा लई लाल झूल रही राधा रानी,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
हाथों में राधे चूड़ियां पहनी मिने का रंग लाल,
वाकी मेहंदी का रंग लाल झूल रही राधा रानी,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
पैरों में राधे पायल पहनी महावर का रंग लाल,
बाजे घुंघरू की झंकार झूल रही राधा रानी,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
अंगों पे राधे साड़ी पहनी लहंगे का रंग लाल,
सर चुनरी ओढ़ लई लाल झूल रही राधा रानी,
झूला पड़ो री कदम की डाली झूल रही राधा रानी....
श्रेणी : कृष्ण भजन
तीज स्पेशल।।JHULA PADO RI KADAM KI DAL, JHUL RAHI RADHA RANI
राधा रानी बरसाने वाली लिरिक्स Radha Rani Barsane Wali Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, Jhul Rahi Radha Rani Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।