घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने - Ghoda Pakad Liya Lav Khush Ne

घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने



वन में मच रही हाहाकार,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने,
हलचल मचा दही लव कुश ने,
वन में मच रही हाहाकार,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने....

तुम कहां के रहने वाले,
और कौन पुरुष ने पाल,
एजी तुमरे कहां पिता का नाम,
घोड़ा पकड़ लिए लव कुश ने.....

हम वन में रहने वाले,
मोनी बाल्मिक ने पाल,
एजी नहीं पता पिता का नाम,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने....

सबने मिलकर समझाए,
फिर लड़ने को सब आए,
एजी उन्होंने सबको दिया हराए,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने.....

फिर रामचंद्र जी आए,
उन्हें धनुष बाण हैं उठाएं,
एजी फिर मुनि ने रोके आए,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने.....

सीता ने उन्हें समझाया,
फिर नाम पिता का बताया,
लव कुश पिता तुम्हारे राम,
घोड़ा पकड़ लिया लव कुश ने.....



श्रेणी : राम भजन
data:post.title

वन में मच रही हाहाकार, जब लव कुश ने अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़ लिया। राम के अश्वमेध यज्ञ का यह घोड़ा जब वन में पहुंचा, तब लव कुश ने उसे रोक लिया। उनके इस साहस से चारों ओर हलचल मच गई। जब लोगों ने उनसे पूछा कि वे कौन हैं, तो उन्होंने बताया कि वे महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में रहते हैं और उनके पिता का नाम नहीं जानते।

सबने उन्हें समझाने की कोशिश की, मगर लव कुश ने किसी की नहीं सुनी और युद्ध के लिए तैयार हो गए। जब कई योद्धा उन्हें हराने आए, तो लव कुश ने उन्हें पराजित कर दिया। आखिरकार भगवान राम स्वयं धनुष-बाण लेकर आए, लेकिन तभी मुनि वाल्मीकि ने हस्तक्षेप किया। सीता माता ने दोनों भाइयों को सच्चाई बताई कि उनके पिता स्वयं भगवान राम हैं। इस तरह लव कुश को अपने पिता का परिचय मिला और वन की हाहाकार समाप्त हुई।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Go Back Discover More
🙏 क्या आपको हमारे भजन और भक्ति सामग्री पसंद आ रही है? यदि हमारे द्वारा साझा किए गए भजन, आरती, चालीसा और धार्मिक जानकारी आपके लिए उपयोगी है, तो कृपया हमें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें। आपका हर Support हमें और बेहतर भक्ति सामग्री तैयार करने तथा अधिक से अधिक भक्तों तक भगवान का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित करता है। 🌺 आपका एक छोटा-सा सहयोग हमारी इस भक्ति यात्रा को आगे बढ़ाने में अमूल्य योगदान देगा। 🚩 जय श्री कृष्ण • 🚩 जय श्री राम • 🔱 हर हर महादेव • ❤️ जय बजरंगबली