मां ने मुझे श्री श्याम सिखाया है लिरिक्स Maa Ne Mujhe Shree Shyam Sikhaya Hai Bhajan Lyrics
बचपन से मां ने मुझे श्री श्याम सिखाया है,
तू ही है मात पिता तू ही हमसाया है....
तूतलाती बोली से तेरा नाम ही सीखा है,
ये होश संभाले जब से, बस दर तेरा देखा है,
गोदी में रखकर सिर, तूने सहलाया है,
तू ही है मात पिता तू ही हमसाया है....
रहमत से तेरी श्याम, सांसे मेरी चलती हैं,
दिल की हर धड़कन बस, तेरी माला जपती है,
मैंने जब भी पुकारा तुझे अपने साथ ही पाया है,
तू ही है मात पिता तू ही हमसाया है....
कोई भी विपदा श्याम, मुझे छू नहीं पाती है,
ये मोर छड़ी तेरी श्याम, पहरा जो लगाती है,
हारे के साथ ही हो तुम मैंने तो पाया है,
तू ही है मात पिता तू ही हमसाया है....
किंशु ने बुना सपना, बस तेरा हो जाऊं,
ये सांस चले जब तक, बस भजन तेरे गांऊ,
मांगा जो दर से तेरे, वो प्यार भी पाया है,
तू ही है मात पिता तू ही हमसाया है....
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
Rehmat Shyam Ki | Kinshuk Sharma { Ladla Shyam Ka }Mg Bros New Bhajan 2022
मां ने मुझे श्री श्याम सिखाया है लिरिक्स Maa Ne Mujhe Shree Shyam Sikhaya Hai Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, by Kinshuk Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।