तुम मेरे हो मैं तेरा हूँ लिरिक्स Tum Mere Ho Main Tera Hu Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
तुम मेरे हो बाबा मेरे हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
तुम मात पिता तुम गुरु मेरे,
तुम प्रेमी हो तुम मित्र मेरे,
तुम ईश्वर हो परमेश्वर हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
तुम आज मेरे तुम ही कल हो,
तुम अन्न मेरे तुम ही जल हो,
तुम जन्म मेरे और अंत भी हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ....
तुम प्यारे हो तुम न्यारे हो,
तुम हो आँखों के तारे हो,
तुम चाँद मेरे तुम सूरज हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
तुम ही दीपक तुम बाती मेरे,
तुम सुख दुःख के हो साथी मेरे,
तुम राह मेरी तुम मंज़िल हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
तुम स्वांस मेरे तुम ख़ास मेरे,
तुम पास मेरे तुम साथ मेरे,
तुम धड़कन हो तुम जीवन हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
तुम गीत मेरे संगीत मेरे,
तुम भाव मेरे तुम चाव मेरे,
तुम ही सुख हो तुम ही धन हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ.....
बल्लू कहता तुम नाम मेरे,
तुम काम मेरे सम्मान मेरे,
तुम हिम्मत हो तुम ही बल हो,
बस मेरे हो बाबा मेरे हो,
मैं तेरा हूँ बाबा तेरा हूँ,
जैसा भी हूँ बाबा तेरा हूँ......
श्रेणी : खाटु श्याम भजन
तुम मेरे हो मैं तेरा हूँ | Tum Mere Ho Main Tera Hoon | Khatu Shyam Bhajan| Tushar Sharma | Full HD
तुम मेरे हो मैं तेरा हूँ लिरिक्स Tum Mere Ho Main Tera Hu Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Tushar Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।