आसरा एक तुम्हारा लिरिक्स Aasra Ek Tumhara Hindi Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
आसरा एक तुम्हारा मुझे सांवरे,
तेरा ही सहारा मुझे सांवरे,
आसरा एक तुम्हारा मुझे साँवरे......
दानी दयावान हो,
देवता महान हो,
सारा ही जमाना तुम्हे पूजता,
कैसा चमत्कार है,
तेरी जय जयकार है,
दुनिया में डंका तेरा गूंजता,
लगे बड़ा प्यारा मुझे सांवरे,
आसरा एक तुम्हारा मुझे साँवरे......
मुझे अपनाए हो,
जिंदगी बनाए हो,
तेरी है दयालु मेहरबानिया,
क्या क्या किया है तू,
कितना दिया है तू,
मेटी है मेरी परेशानियाँ,
संकट से उबारा मुझे सांवरे,
आसरा एक तुम्हारा मुझे साँवरे.......
मन की सुनाने को,
अर्जी लगाने को,
बार बार तेरे दर आऊं मैं,
आऊं दौड़ दौड़ के,
सारा जग छोड़ के,
इतना बता दे कहाँ जाऊं मैं,
सूझे तेरा द्वारा मुझे सांवरे,
आसरा एक तुम्हारा मुझे साँवरे......
मुझे विश्वास है,
रहता आस पास है,
‘बिन्नू’ को अकेला नहीं छोड़ता,
सदा ही निभा रहा,
किरपा बरसा रहा,
मेरा कभी दिल नहीं तोड़ता,
तूने ही सुधारा मुझे सांवरे,
आसरा एक तुम्हारा मुझे साँवरे......
श्रेणी : कृष्ण भजन
आसरा एक तुम्हारा | Aasra Ek Tumhara | Krishna Ji Bhajan | Upasana Mehta Bhajan | Original
आसरा एक तुम्हारा लिरिक्स Aasra Ek Tumhara Hindi Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Upasana Metha Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।