अरे बदलो ले लूँगी दारी के लिरिक्स Are Badlo Le Loongi Daari ke Lyrics Krishna Bhajan
अरे बदलो ले लूँगी दारी के,
होरी का तोहे बड़ा चाव
कहाँ जाएगा रसिया भाज
हाँ भाज...बदलो ले लूँगी दारी के...
तू सुनले मेरे साँवरिया
यहाँ धर दे मुकुट और कांवरिया
छलबलिया धोकेबाज
बदलो ले लूँगी दारी के....
नित ब्रिज गोपीन को छेड़त हो
मोसे अटपाती बानी बोलत हो
तोहे नेक ना आवे लाज
बदलो ले लूँगी दारी के....
होरी का तोहे बड़ा चाव
बड़ा चाव...
बदलो ले लूँगी दारी के....
फस गायेओ आज जनाने में
तेरी नाई चलेगी बरसाने में
यहाँ श्यामा जी को राज
बदलो ले लूँगी दारी के....
होरी का तोहे बड़ा चाव
बड़ा चाव...
बदलो ले लूँगी दारी के....
तेरे शीश चुनरिया धारेंगी
नैनन में अंजन बारेंगी
तेरे मारूंगी गुलचा गाल
बदलो ले लूँगी दारी के....
होरी का तोहे बड़ा चाव
बड़ा चाव...
बदलो ले लूँगी दारी के....
तेरी मात यशोदा आवेगी
होरी को फगुआ लावेगी
या ब्रज को यही रिवाज़
बदलो ले लूँगी दारी के....
होरी का तोहे बड़ा चाव
बड़ा चाव...
बदलो ले लूँगी दारी के....
अब क्यों दुबक रहियो रे लहंगा में
निकल मेरी सारी पे रंग डार
बदलो ले लूँगी दारी के........
होरी का तोहे बड़ा चाव
बड़ा चाव...
बदलो ले लूँगी दारी के....
श्रेणी : कृष्ण भजन
अरे बदलो ले लूँगी दारी के लिरिक्स Are Badlo Le Loongi Daari ke Lyrics, Krishna Bhajan, Radha Rani Bhajan, Latest Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।