ग्यारस की है रात लिरिक्स Gyaras Ki Hai Raat Hindi Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
ग्यारस की है रात,
बाबा सुनलो जल्दी आना है,
जो वादा है निभाना है,
ग्यारस की हैं रात.........
सुन आशा है मेरी,
अभिलाषा है मेरी,
बस अब तुम आ जाओ,
बातें है बड़ी बड़ी,
जो करना इस घड़ी,
ना देर तुम अब लगाओ,
सुन लो सांवरिया,
सुन लो सांवरिया,
तेरी ज्योत जलाना है,
और बिगड़ी तुम्हे बनाना है,
ग्यारस की हैं रात,
बाबा सुनलो जल्दी आना है,
जो वादा है निभाना है,
ग्यारस की हैं रात........
सब हो गई तैयारी,
अब तेरी है बारी,
सुनो सांवरे ना देर करो,
लीले चढ़ आ जाओ,
संग मोरछड़ी लाओ,
सुन विपदा है आन पड़ी,
झूम झूम के बाबा,
झूम झूम के बाबा,
हमको सुनलो भजन सुनाना है,
सुन ग्यारस श्याम मनाना है,
ग्यारस की हैं रात,
बाबा सुनलो जल्दी आना है,
जो वादा है निभाना है,
ग्यारस की हैं रात........
मैं हार चूका जग से,
बस तुझपे भरोसा है,
तुम मेरी अर्जी सुनो,
ना जबतक आएगा,
दास तेरा कैसे गाएगा,
सुन मेरी लाज राखो,
संग ‘मनीष’के ‘सोनी’,
संग ‘मनीष’ के ‘सोनी’,
सुन वही धूम मचाएंगे,
और ग्यारस श्याम मनाएंगे,
ग्यारस की हैं रात,
बाबा सुनलो जल्दी आना है,
जो वादा है निभाना है,
ग्यारस की हैं रात...........
ग्यारस की है रात,
बाबा सुनलो जल्दी आना है,
जो वादा है निभाना है,
ग्यारस की हैं रात.........
श्रेणी : कृष्ण भजन
Manish Tiwari Shyam Bhajan || Gyaras Ki Hai Raat || ग्यारस की है रात || Manish Tiwari New Bhajan
ग्यारस की है रात लिरिक्स Gyaras Ki Hai Raat Hindi Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Manish Tiwari Ji, New Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।