चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है लिरिक्स Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Bhajan Lyrics

चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है



आज जवानी पर इतराने वाले कल पछतायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा
ढल जायेगा ढल जायेगा.....

तू यहाँ मुसाफिर है ये सराये फानी है
चार दिन की मेहमां ये तेरी जिंदगानी है

ज़र जमी ज़र जेवर कुछ ना साथ जायेगा
खाली हाथ आया है खाली हाथ जायेगा

जानकर भी अंजाना बन रहा है दीवाने
अपनी उम्र ए फानी पर तन रहा है दीवाने

किस कदर तू खोया है इस जहान के मेले में
तू खुदा को भुला है फंस के इस झमेले में

आज तक ये देखा है पाने वाला खोता है
जिंदगी को जो समझा जिन्दगी पे रोता है

मिटनेवाली दुनिया का एतबार करता है
क्या समझ के तू आखिर इसे प्यार करता है

अपनी अपनी फ़िक्र में जो भी है वो उलझा है
जिंदगी हकीकत में क्या है कौन समझा है

आज समझले....
आज समझले कल ये मौका हाथ न येरे आयेगा
ओ गफ़लत की नींद में सोनेवाले धोखा खायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा

मौत ने ज़माने को ये समा दिखा डाला
कैसे कैसे रुस्तम को खाक में मिला डाला

याद रख सिकंदर के हौसले तो आली थे
जब गया था दुनिया से दोनों हाथ खाली थे

कल जो तनके चलते थे अपनी शानों शौकत पर
शमा तक नही जलती आज उनकी तुरबत पर

जैसी करनी.....
जैसी करनी वैसी भरनी आज किया कल पायेगा
सरको उठाकर चलनेवाले एक दिन ठोकर खायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा

मौत सबको आनी है कौन इससे छुटा है
तू फना नही होगा ये ख्याल झूठा है

साँस टूटते ही सब रिश्ते टूट जायेंगे
छिनकर तेरी दौलत तुझको भूल जायेंगे

क्यों फ़साये बैठा है जान अपनी मुश्किल में
दम का क्या भरोसा है जाने कब निकल जाये

मुट्ठी बांधके आने वाले....
मुट्ठी बांधके आने वाले हाथ पसारे जायेगा
धन दौलत जागीर से तूने क्या पाया क्या पायेगा
चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है ढल जायेगा



श्रेणी : विविध भजन



चढ़ता सूरज धीरे धीरे ढलता है लिरिक्स Chadta Suraj Dheere Dheere Dhalta Hai Bhajan Lyrics, Yt Krishna Bhakti, Vividh Bhajan

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,Vividh Bhajan,chadta suraj dheere dheere dhalta hai,chadta suraj dheere dheere dhalta hai bhajan,chadta suraj dheere dheere dhalta hai lyrics,Vividh Bhajan,chadta suraj dheere dheere dhalta hai,chadta suraj dheere dheere dhalta hai bhajan,chadta suraj dheere dheere dhalta hai lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

Post a Comment

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post