देव है ये भोले भक्तो का लिरिक्स Dev Hai Ye Bhole Bhakto Ka Khud Bhi Bhola Bhala Bhajan Lyrics Shiv Bhajan
देव है ये भोले भक्तो का,
खुद भी भोला भाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला,
शमशानों में भूतो के संग,
इसने डेरा डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
सागर का हुआ जब मंथन,
तब देव असुर सब आए,
सबको था अमृत पीना,
कोई विष ना पीना चाहे,
छोड़ के अमृत शिव शंकर ने,
सारा विष पी डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
तपकर के भागीरथ ने,
गंगा धरती पे उतारी,
कोई रोक ना पाया उसको,
धारा में वेग था भारी,
बांध के अपनी जटा में उसको,
अनहोनी को टाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
सावन के महीने में जब,
कावड़ियों की निकले टोली,
हर गली गली में गूंजे,
इसके ही नाम की बोली,
कोई बम बम बोल पुकारे,
कोई कहे बम भोला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
मेवा मिष्ठानो के हो,
या थाल भरे हो फल के,
भोले तो खुश होते है,
लुटिया भर गंगाजल से,
बेल पत्र और आक धतूरा,
और भंगिया पिने वाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
देव है ये भोले भक्तो का,
खुद भी भोला भाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला,
शमशानों में भूतो के संग,
इसने डेरा डाला,
मेरा डमरू वाला,
मेरा डमरू वाला ॥
श्रेणी : शिव भजन
भजन हो तो ऐसा दिल खुश हो जायेगा ~ देव हे ये भोले भक्तो का खुद भी भोला भाला ~ भोलेनाथ जी का भजन
देव है ये भोले भक्तो का लिरिक्स Dev Hai Ye Bhole Bhakto Ka Khud Bhi Bhola Bhala Bhajan Lyrics, Shiv Bhajan, Ytkrishnabhakti
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।