दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है लिरिक्स Dil Par Teri O Baba Tasveer Bana Li Hai Lyrics
दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है,
दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है,
गुलशन है ये तुम्हारा, इसका तू ही माली है,
गुलशन है ये तुम्हारा, इसका तू ही माली है,
तस्वीर बना ली है......
मालिक मकान तू है, मेरा जहान तू है,
कहकर क्या मैं पुकारू, प्राणों का प्राण तू है,
तू ही मेरा दशहरा, और तू ही दिवाली है,
तू ही मेरा दशहरा, और तू ही दिवाली है,
तस्वीर बना ली है.........
धड़कन ही बोलती है, अन्तः टटोलती है,
भावो की बात अपने, भावो से तोलती है,
कहता नहीं जुबान से, ऐसा ये सवाली है,
नहीं जुबान से, ऐसा ये सवाली है,
तस्वीर बना ली है........
तुझे श्याम सब पता है, जग से क्या वास्ता है,
संसार के रचैया, सेवक की क्या खता है,
'शिव' श्यामबहादुर ने, हस्ती ही मिटा ली है,
'शिव' श्यामबहादुर ने, हस्ती ही मिटा ली है,
तस्वीर बना ली है........
दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है,
दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है,
गुलशन है ये तुम्हारा, इसका तू ही मालीहै,
गुलशन है ये तुम्हारा, इसका तू ही माली है,
तस्वीर बना ली है......
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
दिल पर तेरी ओ बाबा, तस्वीर बना ली है लिरिक्स Dil Par Teri O Baba Tasveer Bana Li Hai Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, Shyam Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।