कान्हा तेरी गली से उठकर ना जाऊँगा लिरिक्स लिरिक्स Kanha Teri Gali Se Uthakr Naa jaunga Hindi Bhajan Lyrics
कान्हा तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा,
जितनी भी जिंदगी है, मैं यही बिताऊंगा,
कान्हां तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा.......
तेरे रंग में ना रंगेंगे, जब तक ये नैना कान्हा,
मेरी आत्मा को तब तक, ना मिलेगा चैन कान्हा,
जब तक तुझे ना खुद मैं, माखन खिलाऊंगा,
जितनी भी जिंदगी है, मैं यही बिताऊंगा,
कान्हां तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा.......
जितनी बची है सांसे, इस तन में श्याम मेरे,
सौगंध तेरी मैंने, लिख दी है नाम तेरे,
तेरे नाम के सिवा ना, कुछ और गाऊंगा,
जितनी भी जिंदगी है, मैं यही बिताऊंगा,
कान्हां तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा.......
विश्वास मेरे दिल को, ये चमत्कार होगा,
राधे का भी तेरे संग, मुझको दीदार होगा,
रोऊँगा तुझसे मिलके, कभी मुस्कुराऊंगा,
जितनी भी जिंदगी है, मैं यही बिताऊंगा,
कान्हां तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा.......
कान्हा तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा,,
जितनी भी जिंदगी है, मैं यही बिताऊंगा,
कान्हां तेरी गली से, उठकर ना जाऊँगा.......
श्रेणी : कृष्ण भजन
कान्हा तेरी गली से Kanha Teri Gali Se | Kumar Vishu | कृष्ण भजन | Kanha Ka Bhajan
कान्हा तेरी गली से उठकर ना जाऊँगा लिरिक्स लिरिक्स Kanha Teri Gali Se Uthakr Naa jaunga Hindi Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।