मेरा दिल करता हैं श्याम को लिरिक्स Mera Dil Karta Hai Shyam Ko Hindi Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
ये देख तमाशा जग का,
भीतर से दुःख पाऊं,
मेरा दिल करता है,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ,
मेरा दिल करता हैं,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ.........
तुझे अपने पास बिठा के,
रख लूँ मैं तुम्हे छुपा के,
मतलब से भरी निगाहें,
ना देखे नज़र उठा के,
बस तू हो बाबा, मैं हूँ,
मैं भजन तेरे गाऊं,
मेरा दिल करता हैं,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ.......
जो चमत्कार को तेरे,
ये नमस्कार करते है,
व्यापार करे वो बाबा,
ना तुमसे प्यार करते है,
मैं सेवा करूँगा, तेरी,
तुझसे ना कुछ चाहूँ,
मेरा दिल करता हैं,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ.......
तू देना छोड़ दे बाबा,
ना भेज तू खर्चा घर का,
आते है लौट के कितने,
फिर देख नज़ारा दर का,
हो जाए ‘सचिन’ का बाबा,
कुछ ऐसा कर जाऊं,
मेरा दिल करता हैं,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ........
ये देख तमाशा जग का,
भीतर से दुःख पाऊं,
मेरा दिल करता है,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ,
मेरा दिल करता हैं,
श्याम को मैं घर पे ले लाऊँ......
श्रेणी : कृष्ण भजन
"दिल दीवाने का डोला " - फिल्मी तर्ज भजन | Superhit Krishna Bhajan | #mukesh_kumar_meena_bhajan
मेरा दिल करता हैं श्याम को लिरिक्स Mera Dil Karta Hai Shyam Ko Hindi Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Mukesh kumar Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।