सिया के राम
प्रेम सुधा ये रघु की गरिमा,
कठिन है वरण सिया की महिमा
समय गये कुछ इत्थन होनी,
स्वर्णमृग पर सिया लुभानी
मृग लाने तब गये रघुनंदन,
घात लगाये बैठा दशानन
गये लखन जब खिंच के रेखा,
उचित अवसर रावण देखा
ब्राह्मन बनकर की चतुराई,
भूख प्यास की व्यथा सुनाई
कोमल सरल सिया नहीं जानी,
रावण का छल नहीं पहचानी
रेखा लांघी धर्म में पर कर,
ले चला रावण मुख बदल कर
रोये सिया सति बहु अकुलाई,
कहाँ हो आव हे रघुराई
कोई सिया का नहीं सहायक,
ले गया लंका लंकानायक
सोने की लंका सिया,
त्याग के रख निज मान
अशोक वाटिका में रही,
बचा के स्वाभिमान
करूण व्यथा सिया मात के,
सुनी उर्चित लाए।
कितनी पीड़ा सह रही,
लंका में वो जाय।
इस्त है मेरी श्री रघुराई,
तेरा अंत करेंगे आई।
आर्यपुत्र को तू नहीं जाने,
कण-कण उनकी महिमा बखाने।
खीझ गया सुनी सिया का उत्तर,
लज्जाहिन चलाधर निकंधर।
निचाचरें जब लगे डराने,
परंतु सीता हार ना माने।
पहुँचे कपि लंका तभी,
सिया का पता लगाए।
सोने की लंकाक्षण में,
हनु ने दिया जलाई।
सिया मुद्रिका कपि ले आई,
रघु सम्मुख सब व्यथा सुनाए।
रघुवर ने जब निर्णय लिन्हा,
चले संग लिए वानर सेना।
रावण राम का युद्ध भयंकर,
साथ राम का दिये विभीषण।
मेघनाथ ने तीर चलाई,
लखन गिरे भूमि मुर्छाई।
तुरत ही हनु संजीवनी लाए,
लक्ष्मण फिर से जीवित पाए।
इंद्रजीत को लखन संहारे,
कुम्भकर्ण को रघुवर मारे।
लंकापति तब रावण आया,
राम ने उसपर धनुष उठाया।
सत्य मृत्यु का बताए विभीषण,
राम चलाए बाण उदर पर।
धरती गिरा तब आए दशानन,
लंकापति कहलाए विभीषण।
जीत राम लंका तब बजी बीच डंका तब,
सति सिया सम्मुख राम के आई है।
पीड़ा वो विरह भरी कैसे कहे वैदेही,
अँसुवन से बस आँख भर आई हैं।
स्वीकार ऐसे तब किये नहीं राम-सीता,
अग्नि के कठिन परीक्षा करवाई है।
सति है पुनीता सिया छू ना पाए पावक,
तभी चारों ओर करूण वेदना सी छाई है।
दिया प्रमाण प्यारे रघु राम जी की,
जयकारा दसों दिशाओं में लगाई में।
हृदय लगाए बस तब जाके वैदेही,
प्रेम परीक्षा सुख के दिन लाई है।
सब वानर से विदा कराई,
लौटे अयोध्या तब रघुराई।
माताएँ और भरत शत्रुघ्न,
हर्षित मिले राम सिया लक्ष्मण।
राजतिलक भयि राम बनी राजा,
मंगल कुशल होए नित काजा।
आनंदित करे राम कहानी,
राजा राम सिया महारानी।
श्रेणी : राम भजन
Siya Ke Ram Song- Luv Kush Singing (Suno Awadh Ke Vasiyon) full
Siya Ke Ram Song - Luv Kush Singing (Suno Awadh Ke Vasiyon) full, Ram Bhajan, Ytkrishnabhakti Ke Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।