तेरा दास हूँ मैं तो बाँके बिहारी
दया कर कन्हैया, दया कर मुरारी,
तेरा दास हूँ मैं तो, बाँके बिहारी ।।
तुम्हारा मेरा प्यार, नया तो नहीं है,
मेरे वास्ते तो तूं, दयालु वही है,
चले आओ लीलै की, करके सवारी ।
तेरा दास हूँ मैं तो, बाँके बिहारी ।।
तुम्हीं मेरे अरमां, मुरली मनोहर,
तूं ही तो है मेरी, पुरानी धरोहर,
नया रंग लाई है, दाता की यारी ।
तेरा दास हूँ मैं तो, बाँके बिहारी ।।
शिकंजे में तेरे, ये जीव आ गया है,
मुझे दीनबन्धु का, पता पा गया है,
तेरी चुभ गई है, दृगन की कटारी ।
तेरा दास हूँ मैं तो, बाँके बिहारी ।।
तुम्हीं तो मधुर बैण, के हो बजैया,
तुम्हीं श्यामबहादुर, 'शिव' के खिवैया,
मिलन की दिल में है, बड़ी बेकरारी ।
तेरा दास हूँ मैं तो, बाँके बिहारी ।।
श्रद्धेय शिवचरण जी भीमराजका
द्वारा 'तुम्हीं मेरे मन्दिर, तुम्हीं मेरी
पूजा' गीत पर रचित रचना ।
श्रेणी : कृष्ण भजन
तेरा दास हूँ मैं तो बाँके बिहारी लिरिक्स Tera Daas Hun Main To Banke Bihari Lyrics, Krishna Bhajan, Radha Rani Bhajan, Latest Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।