तेरे धाम पे सुना है श्याम लिरिक्स Tere Dhaam Pe Suna Hai Shyam Hindi Bhajan Lyrics Khatu Shyam Bhajan
तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा....
धक्के खा लिए बहुत घने भला हुआ ना कही मेरा,
जब तक ना तू करे भलाई ना छोडूं मै पिंड तेरा,
आस ले के मै आया बाबा ना कोई मेरा सहाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा....
दीन दुखी का तू ही सहारा दुनिया कहवे श्याम हमारा,
सारे जगत में एक जयकारा श्याम घनी है सबसे प्यारा,
हारा को तू देता सहारा जिसने भी प्रीत लगाईं रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा.....
सांवरा तेरा ध्यान लागवे नहीं कुछ और उसको भावे,
भूख लगे ना प्यासा बस तेरे ही गुण ये गावे,
ये जीवन तेरे नाम है श्याम तू ही मेरा सहाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा.....
तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा.....
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
तेरे धाम पे सुना है श्याम - Tere Dhaam Pe Suna Hai Shyam - Veer Sanwra - Khatu Shyam Bhajan
तेरे धाम पे सुना है श्याम लिरिक्स Tere Dhaam Pe Suna Hai Shyam Hindi Bhajan Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Veer Sanwra Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।