तुम्हारी जय हो वीर हनुमान लिरिक्स Tumhari Jai Ho Veer Hanuman Hindi Bhajan Lyrics Hanuman Bhajan
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान,
ओ रामदूत मतवाले हो बड़े दिल वाले,
जगत में ऊंची तुम्हारी शान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान.....
भूख लगी तो समझ के फल,
सूरज को मुख में डाला,
अन्धकार फैला सृष्टि में,
हाहाकार विकराला,
आन करि विनती देवो ने,
विपदा को किया निवार,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान........
सोने की लंका को जला कर,
राख का ढेर बनाया,
तहस-नहस बगियन कर दी,
अक्षय को मार गिराया,
लाये संजीवन बूटी,
बचाई भाई लखन की जान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान......
रोम रोम में राम रमे बस,
राम भजन ही भाये,
सरल तुम्हारा भजन करे जो,
संकट उस के मिटाये,
तेल सिंधुर चढ़ाये जो,
लखा दिया अबे का दान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान......
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान,
ओ रामदूत मतवाले हो बड़े दिल वाले,
जगत में ऊंची तुम्हारी शान,
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान.......
श्रेणी : हनुमान भजन
मंगलवार Special भजन I Tumhari Jai Ho Veer Hanuman I Laal Langote Wale I Hanumanji Ke Bhajanv
तुम्हारी जय हो वीर हनुमान लिरिक्स Tumhari Jai Ho Veer Hanuman Hindi Bhajan Lyrics, Hanuman Bhajan, Balaji Bhajan, Yt Krishna Bhakti
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।