तुम में ये जीवन जिए जा रहा हूं लिरिक्स Tumhi Mein Ye Jiwan Jiye Ja Raha Hu Bhajan Lyrics Ram Bhajan
तुम्हीं में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ,
जो कुछ दे रहे हो, लिए जा रहा हूँ,
तुम्ही में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ.....
तुम्हीं से चला करती, प्राणों की धड़कन,
तुम्हीं से है चेतन, अहंकार तन मन,
तुम्हीं में ये दर्शन, किए जा रहा हूँ,
जो कुछ दे रहे हो, लिए जा रहा हूँ,
तुम्ही में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ......
असत के सदा, आश्रय हो तुम्हीं सत,
तुम्हीं में विषय विष, तुम्हीं में है अमृत,
पिलाते हो जो कुछ, पिए जा रहा हूँ,
जो कुछ दे रहे हो, लिए जा रहा हूँ,
तुम्ही में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ......
जहाँ भी रहूँ ध्यान, मैं तुमको देखूँ,
तुम्हीं में हूँ मैं ज्ञान, मैं तुमको देखूँ,
पथिक मैं ये अर्जी, दिए जा रहा हूँ,
जो कुछ दे रहे हो, लिए जा रहा हूँ,
तुम्ही में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ.......
तुम्हीं में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ,
जो कुछ दे रहे हो, लिए जा रहा हूँ,
तुम्ही में ये जीवन, जिए जा रहा हूँ.......
श्रेणी : राम भजन
तुम में ये जीवन जिए जा रहा हूं~Tumhi Mein Ye Jiwan Jiye Ja Raha Hu | पूज्य श्री देवेन्द्र जी महाराज
तुम में ये जीवन जिए जा रहा हूं लिरिक्स Tumhi Mein Ye Jiwan Jiye Ja Raha Hu Bhajan Lyrics, Ram Bhajan, by Singer: Devendra Pathak Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।