मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना
आ जाना री मैया आ जाना....
पायल मैया की छन छन छनके
बिछुए मैया के चम चम चमके
लगाके महावर लाल हमारी गली आ जाना
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना....
लहंगा मैया का लगे प्यारा प्यारा
सुंदर सा मैया देखो इनका नजारा
मैया ओढ़ चुनरिया लाल हमारी गली आ जाना
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना....
चुडिया मैया की खन खन खनके
कंगना मैया का चम चम चमके
लगाकर के मेहँदी लाल हमारी गली आ जाना
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना....
हार मैया का चम चम चमके
माला मैया की चम चम चमके
मैया पहन के झुमके लाल हमारी गली आ जाना
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना....
नथनी मैया की लगे प्यारी प्यारी
इसकी शोभा जग से न्यारी
लगाके सिंदूर लाल लाल हमारी गली आ जाना
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना....
श्रेणी : दुर्गा भजन
नवरात्रि भजन | मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार हमारी गली आ जाना | Mata Bhajan | Navratri Bhajan
मैया करुँगी मैं सोलह श्रृंगार लिरिक्स Maiya Karungi Mai Solah Shringar Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Kajal Malik Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।