हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की लिरिक्स Hum Katha Sunate Ram Sakal Gaundham Ki Lyrics

हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की



श्लोक:-

ॐ श्री महागणाधिपतये नमः,
ॐ श्री उमामहेश्वराभ्याय नमः |

वाल्मीकि गुरुदेव के पद पंकज सिर नाय,
सुमिरे मात सरस्वती हम पर होऊ सहाय |

मात पिता की वंदना करते बारम्बार,
गुरुजन राजा प्रजाजन नमन करो स्वीकार ||

--------------------------------
--------------------------------

हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की ||

जम्बुद्विपे भरत खंडे आर्यावर्ते भारतवर्षे,
एक नगरी है विख्यात अयोध्या नाम की |

यही जन्म भूमि है परम पूज्य श्री राम की,
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की |

ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की ||

रघुकुल के राजा धर्मात्मा,
चक्रवर्ती दशरथ पुण्यात्मा |

संतति हेतु यज्ञ करवाया,
धर्म यज्ञ का शुभ फल पाया ||

नृप घर जन्मे चार कुमारा,
रघुकुल दीप जगत आधारा |

चारों भ्रातों के शुभ नामा,
भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण रामा ||

गुरु वशिष्ठ के गुरुकुल जाके,
अल्प काल विद्या सब पाके |

पूरण हुई शिक्षा,
रघुवर पूरण काम की |

हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की ||

मृदु स्वर कोमल भावना,
रोचक प्रस्तुति ढंग |

एक एक कर वर्णन करें,
लव कुश राम प्रसंग ||

विश्वामित्र महामुनि राई,
तिनके संग चले दोउ भाई |

कैसे राम ताड़का मारी,
कैसे नाथ अहिल्या तारी ||

मुनिवर विश्वामित्र तब,
संग ले लक्ष्मण राम |

सिया स्वयंवर देखने,
पहुंचे मिथिला धाम ||

जनकपुर उत्सव है भारी,
जनकपुर उत्सव है भारी |

अपने वर का चयन करेगी सीता सुकुमारी,
जनकपुर उत्सव है भारी ||

जनक राज का कठिन प्रण,
सुनो सुनो सब कोई |
जो तोड़े शिव धनुष को,
सो सीता पति होई ||

को तोरी शिव धनुष कठोर,
सबकी दृष्टि राम की ओर |

राम विनय गुण के अवतार,
गुरुवर की आज्ञा सिरधार |

सहज भाव से शिव धनु तोड़ा,
जनकसुता संग नाता जोड़ा ||

रघुवर जैसा और ना कोई,
सीता की समता नही होई |

दोउ करें पराजित,
कांति कोटि रति काम की |
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की ||

सब पर शब्द मोहिनी डारी,
मन्त्र मुग्ध भये सब नर नारी |
यूँ दिन रैन जात हैं बीते,
लव कुश नें सबके मन जीते। ||

वन गमन, सीता हरण, हनुमत मिलन,
लंका दहन, रावण मरण, अयोध्या पुनरागमन |

सविस्तार सब कथा सुनाई,
राजा राम भये रघुराई |
राम राज आयो सुखदाई,
सुख समृद्धि श्री घर घर आई ||

काल चक्र नें घटना क्रम में,
ऐसा चक्र चलाया |
राम सिया के जीवन में फिर,
घोर अँधेरा छाया ||

अवध में ऐसा, ऐसा इक दिन आया,
निष्कलंक सीता पे प्रजा ने |



श्रेणी : राम भजन



हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Hum Katha Sunate video song | Tilak

हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की लिरिक्स Hum Katha Sunate Ram Sakal Gaundham Ki Lyrics, Ram Bhajan, by Singer: कविता कृष्णमूर्ति Ji


Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,hum katha sunate ram sakal gaundham ki bhajan,hum katha sunate ram sakal gaundham ki hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,kahani,story,trending wale bhajan,hum katha sunate ram sakal gaundham ki trending bhajan,hum katha sunate ram sakal gaundham ki hindi lyrics,hum katha sunate ram sakal gaundham ki in hindi lyrics,hum katha sunate ram sakal gaundham ki hindi me bhajan,hum katha sunate ram sakal gaundham ki likhe hue bhajan,hum katha sunate ram sakal gaundham ki lyrics in hindi,hum katha sunate ram sakal gaundham ki hindi lyrics,hum katha sunate ram sakal gaundham ki lyrics.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post